PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

NEET पेपर लीक पर किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान, अशोक गहलोत के आरोपों पर भी कही बड़ी बात

12 मई 2026
साझा करें:
NEET पेपर लीक पर किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान, अशोक गहलोत के आरोपों पर भी कही बड़ी बात

Kirodi Lal Meena I Kirodi Meena News I Ashok Gehlot I Rajasthan I Ashok Gehlot News 

भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने NEET पेपर लीक पर दी प्रतिक्रिया, मंत्री किरोड़ी मीणा ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के फैसले को 'ईमानदार युवाओं की जीत' बताया, मीडिया से बात करते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा- सरकार की संवेदनशीलता देखिए, जब यह बात सामने आई कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है और 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मेल खाते हैं, तो सरकार ने तुरंत परीक्षा रद्द कर दी और CBI जांच के आदेश दे दिए, जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह केरल का हो या सीकर का, अब कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा, इसके साथ ही किरोड़ी मीणा ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें किसी आंदोलन की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार खुद उनके साथ खड़ी है, पिछली सरकारों में युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ता था, लाठियां खानी पड़ती थीं, लेकिन इस बार सरकार ने खुद सजगता दिखाई और 22 लाख बच्चों के भविष्य को बर्बाद होने से बचा लिया, वही अशोक गहलोत द्वारा उठाए गए सवालों पर किरोड़ी लाल मीणा ने दी तीखी प्रतिक्रिया,  उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को 'पेपर लीक का दौर' बताया, किरोड़ी मीणा ने दावा किया कि गहलोत राज में 18 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे,  एक बार FIR दर्ज कराने के लिए उन्हें खुद कई दिनों तक थाने में बैठना पड़ा था, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें ही हिरासत में ले लिया गया था

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal