अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, मोदी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, नई पीएमओ बिल्डिंग ‘सेवा तीर्थ’ में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, इस बैठक में मोदी सरकार ने लिए कई बड़े फैसले, सरकार ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी दे, इससे पहले 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र से नाम परिवर्तन की मांग की थी, यह फैसला केरल विधानसभा चुनावों से पहले माना जा रहा है बहुत ही महत्वपूर्ण, वही इसके साथ ही कैबिनेट ने कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेलवे से जुड़े तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को मंदी जूरी, गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन: इस रूट को अब ‘डबल’ (Doubling) किया जाएगा, जिससे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यातायात होगा सुगम, बिहार में रेलवे का होगा विस्तार, बिहार के पुनरख से किऊल के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण को दी हरी झंडी, · झारखंड के गम्हरिया से चांदिल के बीच भी तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी, जिससे औद्योगिक माल ढुलाई में आएगी तेजी, वही इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी किए गए बड़े ऐलान, गुजरात के अहमदाबाद में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को दी मंजूरी, श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक नया ‘इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल’ बनाया जाएगा, कैबिनेट ने पावर सेक्टर में एक बड़ा पॉलिसी डिसीजन लिया, वही किसानों के हित में निर्णय लेते हुए कैबिनेट ने रॉ जूट (Raw Jute) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के नए रेट्स किए तय, इससे जूट की खेती करने वाले लाखों किसानों को उनकी उपज का मिलेगा सही दाम, अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा- आज के फैसले केवल वित्तीय आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ये नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं