वाम बनाम Congress की परंपरागत जंग के बीच BJP की एंट्री से समीकरण बदलने के आसार.. इतिहास, विचारधारा और सत्ता की लड़ाई में आखिर किस ओर झुकेगा केरल?
Kerala Election 2026: अपनी भौगोलिक और सामाजिक विविधता के कारण केरलम (पुराना नाम केरल) की राजनीति हमेशा से देश के अन्य राज्यों से अलग रही है. यहां चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि विचारधाराओं की टकराहट का मंच भी होता है. इस बार भी केरल का चुनावी संग्राम इसी वजह से बेहद रोचक और निर्णायक बनता जा रहा है.
इतिहास की जड़ों में बसी वाम राजनीति
केरल देश का वह राज्य है जहां वामपंथ ने न केवल मजबूत जड़ें जमाईं, बल्कि सत्ता में भी अपनी स्थायी पहचान बनाई. आजादी के बाद 1957 में जब राज्य में पहली लोकतांत्रिक सरकार बनी, तब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए सत्ता हासिल की. उस सरकार का नेतृत्व ई. एम. एस. नंबूदिरिपाद ने किया, जो केरल के पहले मुख्यमंत्री बने. यह सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि भारतीय लोकतंत्र में वामपंथ के उदय का ऐतिहासिक क्षण भी था.
यब भी पढ़े: केरल का चुनावी घमासान: सिंगर, इन्फ्लुएंसर और सेलिब्रिटी स्टार पावर के सहारे सियासी जंग
कांग्रेस बनाम वाम: परंपरागत मुकाबला
उसके बाद से केरल की राजनीति मुख्य रूप से दो ध्रुवों में बंटी रही : वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) बनाम संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF)
इन दोनों के बीच सत्ता का लगातार आदान-प्रदान होता रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF और वाम दलों का गठबंधन LDF : यही केरल की राजनीति का मूल आधार रहा है. राष्ट्रीय स्तर की अन्य पार्टियां, खासकर भारतीय जनता पार्टी, अभी तक राज्य की सत्ता से दूर ही रही हैं. हालांकि हाल के वर्षों में उन्होंने अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश जरूर की है.
पिनाराई विजयन: स्थिर नेतृत्व या एंटी-इनकंबेंसी?
फिलहाल राज्य की कमान पिनाराई विजयन के हाथों में है, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता हैं. विजयन ने केरल की राजनीति में एक अलग ही मुकाम बनाया है. विजयन लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले राज्य के पहले नेता हैं, जो लगभग एक दशक से सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. प्रशासनिक स्थिरता और निर्णायक नेतृत्व की छवि वाले विजयन तीसरी बार भी सत्ता में वापसी की दौड़ में हैं, जो अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक परीक्षण है.
परंपरा बनाम परिवर्तन
केरल की राजनीति की सबसे खास बात यह रही है कि यहां मतदाता अक्सर सत्ता बदलते रहे हैं. लेकिन विजयन के नेतृत्व में LDF ने इस परंपरा को तोड़ा और लगातार दूसरी बार सरकार बनाई. इस बार बीजेपी ने परंपरा बनाम परिवर्तन की सियासी जंग छेड़ी हुई है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है : क्या जनता एक बार फिर स्थिरता को चुनेगी, या फिर पारंपरिक बदलाव का सिलसिला लौटेगा?
अब केरल का यह चुनाव केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि राजनीतिक परंपरा और बदलाव की सोच के बीच संघर्ष है. एक ओर पिनाराई विजयन का अनुभव और स्थिरता है, तो दूसरी ओर विपक्ष की वापसी की उम्मीदें. अब देखना यह होगा कि केरल की जनता इस बार किसे चुनती है : स्थायित्व या बदलाव.
Kerala Elections 2026 I Kerala Politics I LDF vs UDF I Pinarayi Vijayan I BJP in Kerala I Left vs Congress I Kerala Election Analysis I Political Stability vs Change I Kerala Chief Minister I Kerala Assembly Elections I State Politics India I Kerala Voting Patterns I Kerala Political History I Kerala Government I Kerala Election Results I BJP Strategy Kerala I Congress vs Left Front I Kerala Election Prediction I Kerala Political Trends I Kerala Voter Behavior










