PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद हनुमान बेनीवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में कर दी ये बड़ी मांग

25 अप्रैल 2025
साझा करें:
सांसद हनुमान बेनीवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में कर दी ये बड़ी मांग

जयपुर। राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, इस मामले में शामिल अफसरों, अभियंताओं तथा अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की मांग, बीजेपी पर भी लगाया गंभीर आरोप, पीएचईडी मिनिस्टर पर भ्रष्ट अ​फसरों को फील्ड में पोस्टिंग देने के आरोप, सांसद बेनीवाल ने कहा, ‘आरएलपी ने सड़क से सदन तक जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ उठाई थी मजबूती से आवाज, इस मामले में उन अफसरों और अभियंताओं तथा अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करना चाहिए जो इस घोटाले में थे सम्मिलित, हमारे जन आंदोलन के बाद प्रदेश के एक कथित बजरी … Read more

जयपुर। राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, इस मामले में शामिल अफसरों, अभियंताओं तथा अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की मांग, बीजेपी पर भी लगाया गंभीर आरोप, पीएचईडी मिनिस्टर पर भ्रष्ट अ​फसरों को फील्ड में पोस्टिंग देने के आरोप, सांसद बेनीवाल ने कहा, ‘आरएलपी ने सड़क से सदन तक जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ उठाई थी मजबूती से आवाज, इस मामले में उन अफसरों और अभियंताओं तथा अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करना चाहिए जो इस घोटाले में थे सम्मिलित, हमारे जन आंदोलन के बाद प्रदेश के एक कथित बजरी माफिया पर भी प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने शिकंजा कसा मगर उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया’ आरएलपी सुप्रीमो ने ये भी कहा कि JJM घोटाले के खिलाफ विपक्ष में रहते हुए आवाज उठाने वाली बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद इस मामले में नहीं की कोई ठोस कार्यवाही और भ्रष्ट अफसरों को फील्ड में पोस्टिंग देने में लगे हुए है वर्तमान PHED मंत्री, सांसद ने ईडी से जल जीवन मिशन घोटाले के अन्य जिम्मेदारों को गिरफ्तार करने और बजरी माफिया पर भी सख्त एक्शन लने की अपील, गौरतलब है कि जल जीवन मिशन (JJM) में हुए करीब 900 करोड़ के घोटाले में गुरुवार को दिनभर पूछताछ के बाद गहलोत सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता महेश जोशी को किया गया है गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर भेजा, जोशी ने आरोपों को बताया है निराधार, कानून व्यवस्था पर जताया विश्वास.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal