PoliTalks News
बायोग्राफी

Jai Prakash Rawat Biography in Hindi

12 जुलाई 2026
साझा करें:
Jai Prakash Rawat Biography in Hindi

Jai Prakash Rawat Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको जय प्रकाश रावतजीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


जय प्रकाश रावत की जीवनी (Jai Prakash Rawat Biography in Hindi)

Jai Prakash Rawat Latest News - जय प्रकाश रावत उत्तर प्रदेश भाजपा के एक बेहद जमीनी और वरिष्ठ नेता है. नब्बे के दशक के आरम्भ में भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ करने वाले रावत बीच के वर्षो में सपा और बसपा में भी रह चुके है. राज्य की अनुसूचित जाति (SC) से आने वाले रावत लोकसभा में छह बार, तो वही देश की उच्च सदन राज्यसभा में एक बार जीतकर सांसद बन चुके है. वर्ष 2018 में उन्होंने एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम लिया और पार्टी के टिकट पर 2019 और 2024 में लगातार हरदोई लोकसभा सीट पर कमल खिलाये रखा. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जहाँ पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा को कड़े मुकाबलों का सामना करना पड़ा और कई वरिष्ठ चेहरों को भी हार का सामना करना पड़ा, वही जय प्रकाश रावत ने हरदोई लोकसभा सीट पर अपनी मजबूत पकड़ के दम पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 27,856 मतों के अंतर से पराजित कर भाजपा का परचम बरकरार रखा.. इस लेख में हम आपको जय प्रकाश रावत के जीवन परिचय (Jai Prakash Rawat Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जय प्रकाश रावत जन्म और परिवार (Jai Prakash Rawat Birth & Family)

जय प्रकाश रावत (Jai Prakash Rawat) का जन्म 16 अप्रैल 1958 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री जगन्नाथ प्रसाद (Late Shri Jagannath Prasad) और माता का नाम श्रीमती विद्यावती (Smt Vidyawati) हैं.

उनका विवाह 30 सितंबर 1985 ज्योति प्रकाश (Jyoti Prakash) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. दोनों बेटे है, उन्हें बेटी नहीं हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का जरिया भूमि और किराये से प्राप्त आय है.

जय प्रकाश रावत हिन्दू है. जबकि जाति से वे अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: ग्राम- 269 ​​एल्डिको ग्रीन्स कॉलोनी, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010 फोन: (05852) 20717,

Mob. 09793040006, 7607601818

वर्तमान पता : 13 तीन मूर्ति लेन, नई दिल्ली, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र 110021,

Mob. 09013997434

जय प्रकाश रावत की शिक्षा (Jai Prakash Rawat Education)

जय प्रकाश रावत ने वर्ष 1980 में  लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया और फिर इसके बाद उन्होंने यही से (एलएलबी) की पढ़ाई भी की. 

जय प्रकाश रावत राजनीतिक करियर (Jai Prakash Rawat Political Career)

लोकसभा में छह बार चुनकर जाने वाले भाजपा सांसद जय प्रकाश रावत उत्तर प्रदेश के हरदोई और आस-पास के जमीनी नेता माने जाते है. रावत की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अस्सी के दशक में हुई थी. पहली बार वे वर्ष 1991 में 10वीं लोकसभा के लिए हरदोई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए. इसके बाद वे 1996 में भी भाजपा के टिकट पर ही 11वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए. इसके बाद वे यही से वर्ष 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए. हालांकि इस चुनाव में उन्होंने अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए. यह उनका चौथा कार्यकाल था पर इस बार उन्होंने मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी. लोकसभा सांसद के तौर पर अपने चार कार्यकाल पूरा करने के बाद वे एक बार राज्यसभा में भी चुने जा चुके है. वर्ष 2009 में वे सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए और बसपा ने उन्हें इसी वर्ष राज्यसभा के लिए टिकट दे दिया. राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 4 अगस्त 2009 से लेकर 2 अप्रैल 2012 तक रहा.

भाजपा से लम्बे समय से दुरी रखने के बाद वे वर्ष 2018 में फिर से इसमें शामिल हो गए. भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें वर्ष 2019 में हरदोई लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित है. मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें कुल 5,68,143 वोट प्राप्त किए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की उम्मीदवार उषा वर्मा को 4,35,669 मत हासिल हुए. इस तरह से जय प्रकाश ने हरदोई निर्वाचन क्षेत्र में सपा की उषा वर्मा को 1,32,474 वोटों से आसानी से हरा दिया और पांचवी बार लोकसभा में जीतकर पहुंचे.

2024 में हुए 18वीं लोकसभा के चुनाव में भी वे हरदोई से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करने में सफल रहे. हालांकि इस बार के चुनाव में उन्हें सपा उम्मीदवार से कड़ी चुनौती मिली. इसका मुख्य कारण था कि इस बार सपा ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इसलिए मतों के विभाजन पहले की तरह नहीं हो पाएं. इसके बाद भी वे 27,856 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे और छठी बार लोकसभा सांसद बने. वर्तमान में, जय प्रकाश रावत उत्तर प्रदेश के हरदोई सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.

जय प्रकाश रावत की संपत्ति (Jai Prakash Rawat Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जय प्रकाश रावत की कुल संपत्ति 30.39 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 5.25 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  जय प्रकाश रावत जीवनी (Jai Prakash Rawat Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal