पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को लेकर बड़ी खबर, प्रभारी भूपेश बघेल ने चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट के नेताओं से की मुलाकात, बड़ी बैठक के बाद भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- राणा (कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत) ने हमें बुलाया था, वे एक वरिष्ठ नेता हैं... मैंने सभी साथियों से बात की और उनसे मिला, उन्होंने अपनी राय रखी और हाई कमान के फ़ैसले पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है, सभी हाई कमान के साथ हैं, मेरे साथियों ने कुछ बातें उठाईं और मैंने उन सभी को भरोसा दिलाया कि मैं सभी के हितों का ध्यान रखूंगा, किसी को भी इसलिए नुकसान नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्हें किसी बड़े नेता का समर्थन नहीं है, अगर कोई उम्मीदवार जीतने की काबिलियत रखता है, तो उसे निश्चित रूप से टिकट मिलेगा, साथियों ने कुछ मुद्दे उठाए, जिन्हें मैं हाई कमान तक पहुंचाऊंगा., कोई भी नाराज़ नहीं है, बघेल ने आगे कहा- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजा वारिंग को बदलने के बारे में ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई
'राजा वारिंग को बदलने के बारे में...'- चन्नी और उनके गुट से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Bhupesh Baghel I Punjab I Punjab Congress I Charanjit Singh channi I sukhjinder singh randhawa









