PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका: TMC के 12 और बैंक खाते हुए फ्रीज

10 जुलाई 2026
साझा करें:
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका: TMC के 12 और बैंक खाते हुए फ्रीज

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Ritabrata Banerjee I Tmc I Bengal Politics I Political News I Bengal News I Political News I Breaking News I

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों ममता बनर्जी की लगातार बढ रही मुश्किलें, बीते दिन कलकत्ता हाई कोर्ट से पार्टी के खातों से दैनिक खर्च को लेकर मिली थी आंशिक राहत, आज कोलकाता के बिधाननगर साइबर थाना पुलिस ने कई सरकारी और निजी बैंकों में मौजूद पार्टी के 12 और बैंक खातों को फ्रीज करने का दिया निर्देश, पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक फ्रीज किए गए खातों में कुल एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि है जमा, बिधाननगर साइबर थाना पुलिस की यह कार्रवाई तृणमूल के बागी विधायक विश्वनाथ दास द्वारा दर्ज कराई गई एफआइआर की जांच के आधार पर की गई, इसी मामले में पुलिस पहले तीन बैंक खाते कर चुकी थी फ्रीज, इसके खिलाफ तृणमूल के ममता बनर्जी गुट ने कलकत्ता हाई कोर्ट का किया था रुख, अदालत ने बीते दिन पार्टी के दैनिक खर्च के संचालन के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करने का दिया था निर्देश, जांच के दौरान बिधाननगर साइबर थाना शिकायतकर्ता विधायक समेत ऋतब्रत बनर्जी खेमे के सात से अधिक विधायकों के बयान कर चुका है दर्ज, पुलिस यह पता लगा रही है कि उन्हें किन आधारों पर पार्टी के खातों में कथित अवैध लेनदेन का है संदेह, तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के ईडी के आदेश के खिलाफ एक बार फिर कलकत्ता हाई कोर्ट का खटखटाया है दरवाजा, आज न्यायमूर्ति कृष्णा राव की अदालत में पार्टी की ओर से अधिवक्ता किशोर दत्ता ने मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांगी अनुमति, अदालत ने याचिका दायर करने की दे दी है अनुमति, मामले की सुनवाई सोमवार को होने की है संभावना 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal