केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार और झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में अपनी पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी की शुरू, आज उत्तराखंड के हरिद्वार में चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चुनाव लड़ने के पत्रकारों के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी हम लोगों ने विधिवत तरीके से कर दी है शुरू, इस महीने में पंजाब विधानसभा चुनाव की भी तैयारी विधिवत तरीके से होगी शुरू, हमारी प्रदेश समिति ने ये इच्छा जरूर जाहिर की है उत्तराखंड के हमारे संगठन के द्वारा, प्रदेश ईकाई के द्वारा कि 2027 का चुनाव पार्टी उत्तराखंड में भी लड़े, लेकिन इस पर अभी नहीं लिया गया है कोई औपचारिक निर्णय, ये प्रस्ताव प्रदेश ईकाई के द्वारा भेजा जाएगा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को, प्रभारी किए जाएंगे नियुक्त, ये अंतिम फैसला भी ले लिया जाएगा, जैसे उत्तर प्रदेश में पार्टी लड़ रही है चुनाव, ऐसे ही उत्तराखंड में हम लड़ेंगे चुनाव, ये फैसला हम ले लेंगे महीने के अंदर
मिशन 2027: UP में विधिवत तैयारी शुरू, उत्तराखंड और पंजाब में भी चुनाव लड़ने को तैयार चिराग पासवान

Chirag Paswan I Nda I Nda Allience I political News I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I









