उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ विपक्षी दलों पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला, सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आस्था, राम मंदिर और अयोध्या के विकास के मुद्दों पर घेरते हुए कहा- जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व और मंदिर निर्माण में खड़ी कीं बाधाएं, वे आज आस्था का कर रहे हैं दिखावा, भाजपा सरकार ने अयोध्या को केवल धार्मिक नगरी के रूप में नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने का किया है कार्य, जो लोग आज अयोध्या और राम मंदिर को लेकर आस्था का कर रहे हैं ढोंग, उन्होंने अपने शासनकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने जैसा किया था घोर पाप, सीएम योगी ने विपक्ष से चुनौती भरे लहजे में पूछा कि क्या कोई दिल्ली की जामा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति दे सकता है, अगर नहीं तो हनुमानगढ़ी में ऐसा कृत्य क्यों होने दिया गया? सीएम योगी ने सपा सरकार के दौर का जिक्र करते हुए कहा- रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आज जा चुके हैं नेपथ्य में और वही लोग आज दे रहे हैं हमें उपदेश, सीएम योगी ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा- राम मंदिर चढावा चोरी मामले की एसआईटी कर रही है जांच और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
हनुमानगढ़ी पर नमाज का पाप कराने वाले आज आस्था का कर रहे हैं ढोंग- CM योगी

Yogi Adityanath I Up Politics I Sp I Up Congress I Ram Mandir I Political News I Akhilesh Yadav I Politalks News I Breaking News I









