PoliTalks News
बायोग्राफी

नरेश उत्तम पटेल की जीवनी | Naresh Uttam Patel Biography in Hindi

10 जुलाई 2026
साझा करें:
नरेश उत्तम पटेल की जीवनी | Naresh Uttam Patel Biography in Hindi

Naresh Uttam Patel Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको नरेश उत्तम पटेलजीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


नरेश उत्तम पटेल की जीवनी (Naresh Uttam Patel Biography in Hindi)

Naresh Uttam Patel Latest News - नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद है. पटेल की गिनती सपा के संस्थापक सदस्यों में होती है. एक ओर जहाँ उनका सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ अच्छा रिश्ता रहा था, तो वही उनके बाद वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भी उनका करीबी का रिश्ता माना जाता है. पटेल मुलायम सिंह यादव की पहली सरकार में मंत्री भी रह चुके है. वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी है. वही वे मई 2006 से मई 2024 तक तीन कार्यकालों तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) रह चुके है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें फतेहपुर सीट से जीत हासिल हुई और पहली बार वे देश की सबसे बड़ी पंचायत में चुनकर आये है. इस लेख में हम आपको नरेश उत्तम पटेल के जीवन परिचय (Naresh Uttam Patel Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नरेश उत्तम पटेल जन्म और परिवार (Naresh Uttam Patel Birth & Family)

नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) का जन्म 10 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के लहुरी सरयान (Lahuri Saryan, Fatehpur) में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री रोशन लाल (Late Shri Roshan Lal) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती व्रजरानी देवी (Late Smt Vrajrani Devi) हैं.

उनका विवाह 8 दिसंबर 1982 को विजय लक्ष्मी (Vijay Laxmi) से हुआ था. उन्हें एक पुत्र हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का जरिया कृषि और मकान/दुकान का किराया है.

नरेश उत्तम पटेल हिन्दू है, जबकि जाति से कुर्मी (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : मकान नंबर 361, ग्राम लहुरी सरयां, मजरे सरयां धरमपुर, पोस्ट बिरनई, तहसील बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश - 226401

Mob. 9415905871, 7309995074

नरेश उत्तम पटेल की शिक्षा (Naresh Uttam Patel Education)

नरेश उत्तम पटेल ने वर्ष 1978 में पीपीएन डिग्री कॉलेज, कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर से 1978 में स्नातकोत्तर (एमए) किया. उसके बाद उन्होंने वर्ष 1981 में डीएवी कॉलेज, कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर से एलएलबी किया.

नरेश उत्तम पटेल राजनीतिक करियर (Naresh Uttam Patel Political Career)

नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ सांसद है. वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में आते हैं. उनका सपा के पूर्व मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सहित वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से करीबी का रिश्ता रहा हैं. राज्य में कुर्मी जाति के मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ और एक जमीनी स्तर के नेता वाली पहचान के कारण पार्टी में उनका कद अखिलेश यादव के बाद दूसरा प्रमुख का माना जाता है. पटेल समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष भी रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव पूर्व उन्हें इस पद से हटाकर श्याम लाल पाल को अध्यक्ष बनाया गया था. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके है, वही अठारहवीं लोकसभा चुनाव में जीतकर वे पहली बार सांसद बने है.

नरेश उत्तम पटेल की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अस्सी के दशक के अंत में हुई. वे पहली बार 1989 में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में विधायक बने. नरेश उत्तम वर्ष 1989 से लेकर वर्ष 1991 तक मुलायम सिंह यादव की पहली सरकार में मंत्री रह चुके है. वे फरवरी 1990 से 1991 तक राज्य में वन मंत्री थे. जबकि वे 25 जून 2004 से 2006 तक पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे है. इसके अलावा वे जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के भी सदस्य रह चुके है. जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तब पटेल को उप-राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन जब शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने, तो उन्हें पद से हटा दिया गया. पार्टी के भीतर यह अंतर्कलह कई वर्षो तक जारी रहा.

इन विवादों के बाद भी नरेश उत्तम का पार्टी के अंदर वाले पूर्व प्रभाव में कोई कमी नहीं आयी. अब यही कारण रहा कि उन्हें वर्ष 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राज्य चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग का जिम्मा सौंपा गया था. इसी के बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें 2024 के आम चुनाव में 'फतेहपुर लोकसभा सीट' के लिए सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया. इस चुनाव में पटेल की जीत हुई. उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को 33,199 मतों के अंतर से पराजित किया. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में नरेश उत्तम को कुल 5,00,328 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति को 4,67,129 मत हासिल हुए. भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर सीट से पिछले दो बार 2014 और 2019 में सांसद चुनी गई थी हालांकि, 2024 में वह अपनी हैट्रिक नहीं बना पायी. वही नरेश उत्तम पटेल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीट से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं.

नरेश उत्तम पटेल की संपत्ति (Naresh Uttam Patel Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नरेश उत्तम पटेल की कुल संपत्ति 4.93 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको  नरेश उत्तम पटेल जीवनी (Naresh Uttam Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal