राजस्थान के सियासी गलियारों में एक चर्चा ऐसी भी! राजस्थान एनएसयूआई के छात्र नेता शुभम रेवाड़ के अनशन समाप्त होने के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म, लंबे समय से विधायक मुकेश भाकर को सचिन पायलट खेमे का माना जाता रहा है करीबी, लेकिन बीते दिन जिस तरह छात्र नेता रेवाड के अनशन समाप्त कराने के दौरान भाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ आए नजर, उसने नए राजनीतिक कयासों को दे दिया जन्म, प्रदेश के सियासी गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि क्या मुकेश भाकर पायलट खेमे से दूरी बनाकर डोटासरा के साथ नई राजनीतिक पारी की ओर बढ़ रहे हैं? या फिर यह केवल संगठन की एकजुटता दिखाने की है रणनीति? वहीं दिलचस्प बात यह भी रही कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुभम रेवाड़ से मिलने पहुंचे थे, जबकि बाद में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने अस्पताल पहुंचकर उनका अनशन कराया था समाप्त, एक ही दिन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की इस सक्रियता और मुकेश भाकर की मौजूदगी ने खडे कर दिए कई सवाल, ऐसे में फिलहाल इसे देखा जा रहा है केवल राजनीतिक अटकलों और सियासी चर्चाओं के रूप में ही, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मामले को लेकर हो रही है जबरदस्त चर्चा
Mukesh Bhakar, Mukesh Bhakar News, Sachin Pilot, Govind Singh Dotasra, Tikaram Jully, Shubham Rewad, Rajasthan Congress, Rajasthan Politics, Congress Politics Rajasthan, Ashok Gehlot, Divya Maderna, Shanti Dhariwal











