प्रदेश में सभी जिलों के प्रभारी सचिव बदले, संभागीय आयुक्तों को भी प्रभारी सचिव बनाया

full video temp (1200 x 650 px) (12)

जयपुर । राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं. प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को नए सिरे से प्रभारी सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए. इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिव बदले गए थे. संभागीय आयुक्तों को भी जिलों के प्रभारी का जिम्मा दिया है. दो एपीओ चल रहे IAS अफसरों को पोस्टिंग देने से पहले प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. एपीओ चल रहे पीसी किशन को दौसा और खजान सिंह को सलूंबर के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें : ‘पापों का प्रायश्चित करें अशोक गहलोत’- पूर्व सीएम के वार पर राठौड़ का पलटवार

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री ए राठौड़ को जयपुर और महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा को जोधपुर का जिम्मा दिया है। खान विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकांत को उदयपुर और खेल एवं युवा मामलों के सचिव नीरज के. पवन को अजमेर का प्रभारी सचिव बनाया गया है. सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी को भरतपुर और यूडीएच के प्रमुख सचिव देवाशीष पृष्टि को बीकानेर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है.

ias1

ias3