PoliTalks News
uttar-pradesh-vidhan-sabha-election

योगी को कुटिया बनाने के लिए दे दूंगा जमीन- रावत का तंज, यूपी में कांग्रेस की वापसी का भी ठोका दावा

24 फ़रवरी 2022
साझा करें:
योगी को कुटिया बनाने के लिए दे दूंगा जमीन- रावत का तंज, यूपी में कांग्रेस की वापसी का भी ठोका दावा

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तराखंड में मतदान (Uttrakhand Election2022) संपन्न होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) उत्तर प्रदेश (UttarPradesh Election 2022) में पार्टी के प्रचार में जुट गए हैं. बुधवार को प्रयागराज पहुंचे हरीश रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसा और कहा कि, ‘हार के बाद उन्हें कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे देंगे’ (Will give land to Yogi to build a hut). रावत ने यह भी दावा किया कि, ‘उत्तराखंड से लोगों ने बीजेपी को खदेड़ दिया है’. भाजपा पर तंज कसते हुए रावत ने कहा कि, ‘भाजपा ने जनता के अरमानों को रौंदने का … Read more

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तराखंड में मतदान (Uttrakhand Election2022) संपन्न होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) उत्तर प्रदेश (UttarPradesh Election 2022) में पार्टी के प्रचार में जुट गए हैं. बुधवार को प्रयागराज पहुंचे हरीश रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसा और कहा कि, ‘हार के बाद उन्हें कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे देंगे’ (Will give land to Yogi to build a hut). रावत ने यह भी दावा किया कि, ‘उत्तराखंड से लोगों ने बीजेपी को खदेड़ दिया है’. भाजपा पर तंज कसते हुए रावत ने कहा कि, ‘भाजपा ने जनता के अरमानों को रौंदने का काम किया है.कोरोनाकाल में लोग बेबसी के हाल में घरों को लौटे. सरकार ने लोगों को मरने के लिए सड़कों पर छोड़ दिया था’. रावत ने यूपी में कांग्रेस की वापसी का दावा किया.

बीजेपी को उत्तराखंड से खदेड़ा- रावत
देवभूमि में चुनाव के परिणाम आने से पहले ही सीएम पद के लिए दावेदारी जताने में जुटे हरीश रावत ने कहा कि, ‘उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा. रावत ने यूपी में भी बीजेपी की हार का दावा करते हुए सीएम योगी पर कटाक्ष किया. हरीश रावत ने कहा कि, ‘बीजेपी को उत्तराखंड से भगा दिया गया है. हम सीएम योगी को (यूपी में चुनाव हारने के बाद) उत्तराखंड में कुटिया बनाने के लिए जगह दे देंगे’. आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ का जन्म अविभाजित यूपी के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था, जो अब उत्तराखंड में है.

यह भी पढ़ें- ‘महाराज’ ने की बड़ी भविष्यवाणी- ‘जल्द बनेंगे सीएम’, कांग्रेस का तंज- हर महीने आता है नए CM का नाम

‘उत्तराखंड में कुटिया बनाने के लिए देंगे जमीन’
प्रयागराज में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने कहा कि, ‘बीजेपी उत्तराखंड में हार रही है. ऐसे में हम यूपी के सीएम को वहां कुटिया बनाने के लिए जमीन देने का ऑफर दे रहे हैं. योगी आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, कहां वो भाजपाइयों के प्रपंच में फंस गए हैं. छोटा भाई होने के नाते उन्हें वापस उत्तराखंड बुला रहा हूं. यहां वह कुटिया बनाकर अध्यात्म में लीन हो सकेंगे’.

‘नेहरू परिवार की पांचवीं पीढ़ी को जनता की सेवा का दें मौका’
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सिविल लाइंस के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘नेहरू परिवार की पांचवीं पीढ़ी जनता से सेवा का मौका मांग रही है, उसे भी मौका दें. रावत ने कहा कि, ‘मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बाद अब राहुल और प्रियंका जनता की सेवा के लिए सामने आए हैं’.

‘कांग्रेस यूपी में भी करेगी वापसी’
रावत ने कहा कि, ‘1980 में कांग्रेस कहीं नहीं ठहर रही थी. इसके बाद हर गांव में ‘इंदिरा लाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद हुआ और कांग्रेस वापस सत्ता में आई. इसी तरह प्रियंका लाओ का नारा आज उत्तर प्रदेश के लोगों की जुबां पर है और यहां भी कांग्रेस वापसी करेगी’.

यह भी पढ़ें- बाबा मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर है सांड, लेकिन…, डबल इंजन की सरकार में हुआ डबल भ्रष्टाचार- अखिलेश

‘भाजपा ने जनता के अरमान रौंदने का किया काम’
विधानसभा चुनाव के संदर्भ में हरीश रावत ने कहा कि, ‘उत्तराखंड में भाजपा को खदेड़ दिया और अब यूपी में भी ऐसा होगा. प्रयागराज त्रिवेणी संगम का क्षेत्र है. प्रयाग की माटी से कांग्रेस का पुराना नाता है. इस लगाव को अब ऊर्जा देने का वक्त आ गया है’. रावत ने कहा कि, ‘भाजपा ने यूपी की जनता के अरमान रौंदने का काम किया. ऐसे में अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है. कोरोनाकाल में लोग बेबसी के हाल में घरों को लौटे. सरकार ने लोगों को मरने के लिए सड़कों पर छोड़ दिया था’.

PoliTalks News - Authoritative News Portal