PoliTalks News
बड़ी खबर

आई रिपीट- बाप-बेटा जाएंगे जेल, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी और उनके एजेंटों पर भी गिरेगी गाज- राउत

02 मार्च 2022
साझा करें:
आई रिपीट- बाप-बेटा जाएंगे जेल, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी और उनके एजेंटों पर भी गिरेगी गाज- राउत

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में शिवसेना बनाम बीजेपी में दरार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) सलाखों के पीछे हैं. शिवसेना के विधायक पर IT ने शिकंजा कसा है तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi Sarkaar) भी बीजेपी नेताओं की पोल खोलने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में राउत का यह ट्वीट काफी अहम है. इस ट्वीट के मायने अगर निकाले जाएं तो यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में बीजेपी नेताओं पर भी गाज गिर सकती है और वो भी सलाखों के पीछे भेजे जा सकते हैं. दरअसल भाजपा नेता … Read more

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में शिवसेना बनाम बीजेपी में दरार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) सलाखों के पीछे हैं. शिवसेना के विधायक पर IT ने शिकंजा कसा है तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi Sarkaar) भी बीजेपी नेताओं की पोल खोलने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में राउत का यह ट्वीट काफी अहम है. इस ट्वीट के मायने अगर निकाले जाएं तो यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में बीजेपी नेताओं पर भी गाज गिर सकती है और वो भी सलाखों के पीछे भेजे जा सकते हैं. दरअसल भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) और उनके बेटे पर पीएमसी बैंक घोटाले में शिकंजा कसता जा रहा है. बचने के लिए सोमैया ने कोर्ट की भी शरण ली लेकिन उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई है. अब माना जा रहा है कि किसी भी समय दोनों पिता पुत्र पर गाज गिर सकती है.

I repeat, बाप-बेटा जाएंगे जेल- राउत
शिवसेना के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार की सुबह एक ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र भाजपा पर निशाना साधा है. राउत ने ट्वीट में लिखा है कि, ‘आई रिपीट, बाप-बेटा जेल जाएंगे इसके अलावा तीन सेंट्रल एजेंसी के अधिकारी और उनके वसूली एजेंट भी जेल जाएंगे, महाराष्ट्र झुकेगा नहीं’. इस ट्वीट के साथ संजय राउत ने एक टाइगर की फोटो भी शेयर की है. जो की चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- सियासी चर्चा: महाराष्ट्र में सेंट्रल एजेंसियों के एक्शन पर होगा कोई पलटवार या यूं ही चलेंगें जुबानी तीर?

पिता-पुत्र पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
आप सोच रहे होंगे कि आखिर महाराष्ट्र की राजनीति में यह पिता-पुत्र कौन हैं? जिनका जिक्र संजय राउत ने आने ट्वीट में किया है, जो आने वाले दिनों में जेल जाने वाले हैं. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले संजय राउत ने अपनी शिवसेना भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित की थी. जिसमें उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर कई आरोप लगाए थे. किरीट और उनके बेटे पर पीएमसी बैंक घोटाले में हुई करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है. इस मामले में मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू जांच कर रही है. गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए नील सोमैया ने मुंबई सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल की याचिका दायर की थी. जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. ऐसे में अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

यह भी पढ़ें- यूक्रेन संकट पर रूस को लेकर भारत की दुविधा! इधर कुआं-उधर खाई वाले हालात में चुप्पी पड़ ना जाए भारी!

साढ़े तीन नेता जेल जाएंगे- राउत
इससे पहले संजय राउत ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में यह कहा था कि, ‘आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के साढ़े तीन नेता जेल की सलाखों के पीछे होंगे. हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया था लेकिन आज जिस तरह से संजय रावत का ट्वीट सामने आया है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के सियासत में हंगामा बरपने वाला है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal