‘मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ…’- राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, देखें क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान, उदय भानु चिब की गिरफ्तारी, युथ कांग्रेस और पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर फिर बोले राहुल गांधी, कहा- शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है, मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है, अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है, यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा, राहुल गांधी ने आगे कहा- इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है, कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं, सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है, डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं