असम विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए सरमा ने कहा- पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मेरी जीत की राह आसान कर दी, उनकी वजह से गौरव गोगोई भी हार गए चुनाव, असम पुलिस ने उन्हें (खेड़ा को) पूछताछ के लिए बुलाया है, जब वे आएंगे तो मैं उन्हें खिलाऊंगा असम का मशहूर पेड़ा, पुलिस जब पवन खेड़ा को यहाँ बुलाएगा तब पवन खेड़ा को पेड़ा खिलाकर उनका धन्यवाद किया जाएगा, वही एक पत्रकार ने जब सीएम सरमा से पूछा कि राहुल गांधी और पवन खेड़ा को क्या मेसेज देना चाहते हैं? इस पर हिमंता ने कहा- आप आइए, असम की पुलिस को मिलिए, आपको नाश्ते में चाय-पेडा दिया जाएगा, पुलिस का सहयोग करिए और बताइए कि आपको ये कागज कहाँ से मिले, याद दिला दें पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर विदेशी पासपोर्ट रखने और दुबई में संपत्ति होने के किए थे दावे, जिन्हें गलत बताते हुए CM की पत्नी ने उनके खिलाफ दर्ज कराई थी FIR
राहुल गांधी और पवन खेड़ा को हिमंता बिस्वा सरमा का मेसेज, जानें क्या कहा?

Assam I Himanta Biswa Sarma I Pawan Khera I Rahul Gandhi I Gaurav Gogoi











