Rajasthan: नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा के करणु गांव में किसान हुक्माराम जाखड़ के दो वैध विद्युत कनेक्शनों को अनुचित रूप से काटने की कड़ी निंदा की, इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर लगाए बड़े आरोप, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के करणु गांव में हुक्माराम जाखड़ के दो विद्युत कनेक्शनों को, जबकि उनके बिल पूर्ण रूप से भरे हुए थे, अनुचित रूप से विच्छेद कर दिया गया, यह कार्रवाई अजमेर डिस्कॉम की टीमों द्वारा की गई, जो कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर की गई, इस दौरान किसानों के बिजली के खंभे और तार तक तोड़ दिए गए, बिना उचित कारण और निर्धारित प्रक्रिया के किसानों की विद्युत लाइनों को हटाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह हमारे अन्नदाताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाला कदम भी है, किसान पहले से ही अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई उनकी आजीविका पर सीधा प्रभाव डालती है, सांसद बेनीवाल ने कहा- कल नागौर में जो नेता ट्रैक्टर रैली निकालकर BJP को किसान हितैषी बताने का प्रयास कर रहे थे, वही आज किसानों की विद्युत लाइनों को हटवा रहे हैं, भाजपा सरकार बनने के बाद से इस क्षेत्र में जिस प्रकार से विद्युत विभाग के अधिकारी स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर किसानों के खिलाफ अनैतिक कार्रवाई कर रहे हैं, वह निंदनीय है, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि नागौर जिले में इस प्रकार की गुंडागर्दी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से से पूछना चाहता हूँ कि जब आप स्वयं को किसान बताते हैं, तो क्या किसानों के खिलाफ ऐसी अनुचित कार्रवाई करवाना ही आपकी नीति है ? मैंने आज खींवसर क्षेत्र में हुई इस अनैतिक कार्रवाई के संबंध में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ,डिस्कॉम की चेयरपर्सन आरती डोगरा तथा अजमेर डिस्कॉम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता की है
खींवसर में किसान के कनेक्शन काटने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें क्या कहा?

Hanuman Beniwal I RLP I Bhajanlal Sharma I Rajasthan News I











