मिस्टर कूल का है आज हैप्पी वाला बर्थडे, फिर याद आ गए ‘सुशांत’

सोशल मीडिया की आज की हलचल

Ms Dhoni
Ms Dhoni

पॉलिटॉक्स न्यूज. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्टर कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज जन्मदिन है. वे आज 39 साल के हो गए हैं. रांची जैसे छोटे से शहर का वो सितारा भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है. धोनी इकलौटे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को वनडे और T20 दोनों में विश्वकप दिलाया है. माही जितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं वो उतने ही अच्छे और शांत स्वाभाव के इंसान भी हैं. लेकिन उनके जन्मदिन पर अचानक ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत याद आ गए.

धोनी की बायोपिक “एमएस धोनी: ए अनटाइटल स्टोरी” में सुशांत सिंह ने धोनी का जीवंत किरदान निभाया था और फिल्म में नई जान डाल दी थी. फिल्म के बाद तो सुशांत और धोनी करीब करीब एक जैसे ही लगने लगे थे. टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ने धोनी बने सुशांत को अपनी एक्टिंग के लिए बधाई दी थी. आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन धोनी के रूप में उनकी हल्की सी झलक आंखों के सामने आ जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘वो कुछ खामोशी में कह रहा था..वो चुपचाप काफी कुछ सह रहा था’

खैर..आज माही का जन्मदिन है तो कई क्रिकेटर्स ने मिस्टर कूल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शुरु करते हैं. विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई. आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं. भगवान आपको हमेशा खुश रखे.’

https://twitter.com/imVkohli/status/1280358762608422912?s=20

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिस्टर कूल के साथ कूलिंग. जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

क्रिकेट के भगवान और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंंदूलकर भी धोनी को बधाई देना नहीं भूले. सचिन ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की.

आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग में धोनी की टीम के सह क्रिकेटर सुरेश रैना ने धोनी का एक पुराना शूटिंग वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे स्कीपर.’

https://twitter.com/ImRaina/status/1280329007787958273?s=20

चेन्नई सुपरकिंग में वेस्टीनडीज के डवेन ब्रावो ने तो एमएस धोनी के लिए एक सॉन्ग ही बना दिया है. देखिए माही के उपर बनाया गया ब्रावो का ये सॉन्ग..

https://twitter.com/DJBravo47/status/1280156044493312001?s=20

धोनी के पुराने दोस्त और टीम इंडिया के साथी युवराज सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है.

https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1280454734772658177?s=20

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इंशात शर्मा ने भी एमएस को जन्मदिवस की बधाई दी है.

https://twitter.com/ImIshant/status/1280347910555615232?s=20

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के साथ मस्ती करते हुए एक फोटो पोस्ट करते हुए माही को यंगस्टर बताया.

https://twitter.com/RaviShastriOfc/status/1280363057450045440?s=20

आईसीसी और बीसीसीआई ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है.

https://twitter.com/BCCI/status/1280208652020768768?s=20

https://twitter.com/ICC/status/1280380077059067904?s=20

https://twitter.com/ICC/status/1280403771366014976?s=20

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1280226641554202624?s=20

शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने भी अपने पूर्व कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी है.

https://twitter.com/SDhawan25/status/1280352968286429187?s=20

https://twitter.com/hardikpandya7/status/1280208605132685312?s=20

Leave a Reply