सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ भेदभाव पर भड़के हनुमान बेनीवाल, केंद्रीय मंत्रियों और CM से की हस्तक्षेप की मांग

Hanuman Beniwal Big statement: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने शिक्षा विभाग के टूर्नामेंटों में सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ हो रहे कथित भेदभाव को लेकर खोला मोर्चा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- शिक्षा विभाग के टूर्नामेंट में सभी को एंट्री, लेकिन CBSE स्कूलों के ग्राउंड में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मौका नहीं दिया जा रहा है,यह दोहरा मापदंड आखिर क्यों ? सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ यह भेदभाव बिल्कुल अस्वीकार्य है, ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिर्फ सिस्टम की खामियों की वजह से पीछे रह जाते हैं, उन्हें बराबरी का मंच और अवसर मिलना उनका अधिकार है, कोई एहसान नहीं, मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से तत्काल प्रभाव से इस मामले में संज्ञान लेकर CBSE को निर्देशित करते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ CBSE स्कूलों में यह भेदभाव बंद करने की मांग की है, राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma से भी मेरी अपील है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करें कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी CBSE स्तर के खेल मंचों तक पहुंच दी जाए,खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहे इस अन्याय को तुरंत रोका जाए क्योंकि देश की बड़ी ताकत हमारे गांवों और सरकारी स्कूलों में है,उनके सपनों को पंख देना हमारी जिम्मेदारी है

यह भी पढ़े: राजस्थान विधानसभा को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, बम निरोधक दस्ता,विशेष पुलिस बल पहुंचे विधानसभा