राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- पूरे राजस्थान में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ठप पड़ी हैं, हर तरफ अव्यवस्था व लापरवाही का आलम है, और अब भाजपा सरकार के अहंकार ने हालात और भी भयावह बना दिए हैं, एक डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश के निजी अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद पड़े हैं। न इलाज, न जांच और नाकाम भाजपा सरकार पूरी तरह मौन है, क्या भाजपा सरकार में आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची? क्या मरीजों की जान से खिलवाड़ अब “न्यू नॉर्मल” हो गया है? अगर इस दौरान किसी की जान जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण जनता का इलाज और पूरा हेल्थ सिस्टम चरमराकर गिर चुका है, सरकार को विधिक प्रक्रिया के साथ संवाद और संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे को हैंडल करना चाहिए था
Govind Singh Dotasra Statement, Rajasthan Doctors Strike News, Rajasthan Health System Failure, PCC Chief Dotasra vs BJP, Jaipur News Breaking, Private Hospitals Strike Rajasthan, Rajasthan Politics Latest News










