राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का सोनम वांगचुक के समर्थन में आया बयान, डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- आपातकाल का ढोल पीटने वाले आज देश में अघोषित चला रहे हैं आपातकाल, धरना-प्रदर्शन का छीन रहे हैं अधिकार, बोलने की आज़ादी पर बिठा रहे हैं पहरा और जो सरकार से पूछे सवाल, उसे एजेंसियों व पुलिस के दम पर करा रहे हैं चुप, यही BJP का है नया लोकतंत्र, युवाओं के भविष्य और पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर 21 दिन से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर बता दिया कि मोदी सरकार संविधान में नहीं, सत्ता के अहंकार और तानाशाही में करती है विश्वास, ये सिर्फ़ सोनम वांगचुक का अपमान नहीं, संविधान के अनुच्छेद 19 और हर भारतीय के लोकतांत्रिक अधिकार पर है हमला, BJP की सरकारें संवाद से नहीं, पुलिस, दमन, डर और षड्यंत्र से चलाना चाहती हैं देश, उन्हें हर वो नागरिक दिखाई देता है दुश्मन जो सिस्टम से पूछता है सवाल, लेकिन इतिहास है गवाह, सत्ता का अहंकार कभी नहीं चला, सत्याग्रहियों पर लाठी, गिरफ़्तारी और दमन से आवाज़ें नहीं दबतीं, बल्कि होती है और बुलंद, जिस तरह किसानों, खिलाड़ियों और युवाओं ने झुकने से किया इनकार, उसी तरह पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की लड़ाई भी नहीं है रुकने वाली
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे डोटासरा, कहा- सत्ता के अहंकार और तानाशाही में जी रही BJP

Govind Singh dotasara I Rajasthan I congress I Sonam Wangchuk








