राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तीखी तकरार आई सामने, विधायक दल की बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल के बीच बहस, कल राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ‘2 साल बनाम 5 साल’ बहस के बहिष्कार को लेकर सामने आए मतभेद, शांति धारीवाल ने बहस में शामिल होने की वकालत की, जबकि गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रतिवेदन में कांग्रेस कार्यकाल शामिल न होने का दिया हवाला, पार्टी सूत्रों के अनुसार कल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल ने बहिष्कार के फैसले पर उठाए सवाल और कहा- पार्टी को बहस में हिस्सा लेना चाहिए था, इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए तर्क दिया कि जब कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को प्रतिवेदन में शामिल ही नहीं किया गया तो बहस में शामिल होना नहीं था उचित, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच टोका-टाकी भी हुई, धारीवाल जब डोटासरा की बात के बीच में बोलने लगे तब डोटासरा ने उन्हें रोक दिया, इसके बाद शांति धारीवाल बैठक से बाहर निकले और सदन में कुछ देर रुकने के बाद चले गए, कांग्रेस विधायकों के बीच हो रही उनकी नाराजगी की चर्चा, इस अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत करीब 50 विधायक थे मौजूद, अंत में कांग्रेस ने सदन में एकजुट रहकर जनहित के मुद्दे उठाने और सरकार से जवाबदेही मांगने का लिया निर्णय










