PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘चार राज्यों में सरकार, महिला मंत्री सिर्फ तीन!’ सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर दागे तीखे सवाल

05 सितंबर 2026
साझा करें:
‘चार राज्यों में सरकार, महिला मंत्री सिर्फ तीन!’ सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर दागे तीखे सवाल

सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, महिला मंत्रियों की संख्या पर राहुल-खरगे को घेरा

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने को लेकर बोला तीखा हमला, उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में महिला मंत्रियों की संख्या का हवाला देते हुए कहा- कांग्रेस पार्टी ने, जिसकी चार राज्यों में सरकार है, हिमाचल प्रदेश में जहां महिला मंत्री शून्य है, कर्नाटक में महिला मंत्री शून्य, केरलम में महिला मंत्री 2 और तेलंगाना में दो महिला मंत्री थीं, जिनमें से एक को हटा दिया गया, यानी सरकारें चार महिला मंत्री तीन... हमें अफसोस है कि इस नाइंसाफी पर राहुल गांधी तो चुप है हीं, मल्लिकार्जुन खरगे भी चुप हैं, जिन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि बिना परिसीमन के इसे अभी लागू कर दीजिए, ये इनकी हकीकत को दर्शाता है कि वे मन, वचन और कर्म, तीनों रूप से महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देने के विरोधी हैं, जो ये कहते हैं वो करते नहीं हैं, इसलिए राजनीति में आज विश्वसनीयता का जो संकट है, वो नेताओं की कथनी और करनी की वजह से, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उस कथनी और करनी के अंतर को साफ दिखाती है 


सुधांशु त्रिवेदी, सुधांशु त्रिवेदी कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महिला मंत्री, महिला आरक्षण, महिला राजनीतिक प्रतिनिधित्व, BJP कांग्रेस विवाद, कांग्रेस की कथनी करनी, सुधांशु त्रिवेदी बयान, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Congress Women Ministers

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal