PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया भगोड़ा, कहा- वो संसद से भाग जाते है क्यों कि...

05 अगस्त 2026
साझा करें:
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया भगोड़ा, कहा- वो संसद से भाग जाते है क्यों कि...
  • गौरव भाटिया का दावा- मोदी सरकार ने 36 देशों से 274 भगोड़े भारत वापस लाए
  • भाजपा नेता गौरव भाटिया ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, दिल्ली में प्रेस वार्ता करते हुए गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया भगोड़ा, बीजेपी नेता ने कहा- राहुल गांधी गैर-जिम्मेदार नेता हैं, आज हर भारतीय के लिए गौरव का पल है, गौरव का क्षण है क्योंकि आज ही 7 साल पहले 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को उखाड़ कर फेंक दिया गया था, ये ऐतिहासिक कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, ऐसा क्यों है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद को चलने नहीं दे रहे हैं? हमने हमेशा कहा है कि ये 2 विचार धाराओं की लड़ाई है, एक तरफ नरेंद्र मोदी राष्ट्र की बात करते हैं राष्ट्र हित सर्वोपरि है, दूसरी तरफ विपक्ष के नेता राहुल गांधी केवल देश को बांटने का काम करते हैं, अराजक तत्वों के साथ खड़े होना खुद, अराजक हो जाना, नरेंद्र मोदी की सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति है, खास कर जो भगोड़े हैं 2019-2026 तक 274 भगोड़े हैं जो भारत वापस लाए गए, ये 36 देशों से वापस लाए गए हैं, 2004-2013 तक औसतन 4 भगोड़े हर साल वापस आते थे 10 साल में 40 वापस आए, वही राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए भाटिया ने कहा- हमने भगोड़े कि बात करी थी, राहुल गांधी भी एक भगोड़े ही है, संसद से भाग जाते है, क्यों कि उनको लगता है डर और....देखें पूरा वीडियो 


    वीडियो

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal