नागौर जिले के रियां बड़ी उपखंड की बाड़ी घाटी ग्राम पंचायत के किला गांव में एक निजी कंपनी के प्रस्तावित होटल प्रोजेक्ट के लिए भूमि चिन्हित करने के दौरान किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने का मामला साया सामने, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस कार्रवाई को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- नागौर जिले के रियां बड़ी उपखंड में स्थित बाड़ी घाटी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम किला में जिला प्रशासन द्वारा एक निजी कंपनी के प्रस्तावित होटल प्रोजेक्ट के लिए भूमि चिन्हित करने के दौरान किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, सरकार स्वयं समय-समय पर जारी अपने परिपत्रों और आदेशों में स्पष्ट कर चुकी है कि जब खेत में फसल खड़ी हो, तब किसी भी प्रकार की पत्थरगढ़ी, सीमांकन या भूमि संबंधी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए, ताकि किसानों की मेहनत और फसल सुरक्षित रहे। इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा पुलिस की मौजूदगी में की गई यह कार्रवाई सीधे-सीधे किसानों के अधिकारों और सरकारी निर्देशों की अवहेलना है, सांसद बेनीवाल ने आगे कहा- मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा सरकार के लिए अन्नदाता से ज्यादा कॉरपोरेट हित महत्वपूर्ण हो गए हैं? यह जो दृश्य नागौर जिले में देखने को मिल रहे हैं, वे किसानों को अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाते हैं, जब विदेशी शासन किसानों की जमीन और मेहनत को कुचलकर साम्राज्यवादी और पूंजीपति हितों को आगे बढ़ाता था, दुर्भाग्य यह है कि आजादी के दशकों बाद भी यदि खड़ी फसलों पर प्रशासनिक कार्रवाई कर कॉरपोरेट परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है, राजस्थान सरकार इस मामले में दोषी राजस्व विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करें और किसानों को जो नुकसान पहुंचाया गया उसका आंकलन करके उन्हें दिलवाया जाए मुआवजा
होटल प्रोजेक्ट के लिए किसानों की फसल को नुकसान! सांसद बेनीवाल भड़के सरकार पर, दिया ये बड़ा बयान

किसानों की फसल पर कार्रवाई को लेकर बेनीवाल का बड़ा हमला, बोले- याद आ रही अंग्रेजी हुकूमत










