PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

गौतम अडानी को अमेरिका से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने खत्म किया रिश्वत का केस

11 अगस्त 2026
साझा करें:
गौतम अडानी को अमेरिका से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने खत्म किया रिश्वत का केस

गौतम अडानी को अमेरिका से बड़ी राहत, रिश्वत और धोखाधड़ी का केस हुआ खारिज

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर बड़ी खबर, अमेरिकी अदालत ने गौतम अडाणी के खिलाफ चल रहा रिश्वत और धोखाधड़ी का केस किया खारिज, ब्रुकलिन की अमेरिकी जिला अदालत के जज निकोलस गारौफिस ने केस खत्म करने की अमेरिकी न्याय विभाग की मांग की मंजूर, अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के पूर्व CEO विनीत जैन के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी से जुड़े आपराधिक आरोपों को किया खारिज,  यह मामला नवंबर 2024 में आया था सामने, जब अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ठेके हासिल करने के लिए अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देने की बनाई गई  योजना, इसके साथ ही अमेरिकी निवेशकों को किया गया गुमराह, अडानी समूह और गौतम अडानी ने इन आरोपों से लगातार किया था इनकार, अब अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा मामले को आगे नहीं बढ़ाने के फैसले के बाद कोर्ट ने आपराधिक केस कर दिया खारिज, हालांकि, कोर्ट के जज निकोलस गाराफिस ने मामले को खत्म करने के न्याय विभाग के तरीके पर चिंता भी जताई और कहा कि आरोप हटाने के फैसले में जांचकर्ताओं व अभियोजकों की राय को दरकिनार किया गया, फैसले के बाद गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान जताया 




Gautam Adani, Gautam Adani News, Adani News, Adani Case, US Court, US Court Adani, Adani Bribery Case, Adani Fraud Case, Sagar Adani, Viniet Jain, Adani Green Energy, Gautam Adani Latest News, Business News, India News, International News

PoliTalks News - Authoritative News Portal