PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP के प्रदर्शन में पवन खेड़ा की जोरदार एंट्री, अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी से गरमाया माहौल

11 अगस्त 2026
साझा करें:
BJP के प्रदर्शन में पवन खेड़ा की जोरदार एंट्री, अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी से गरमाया माहौल

संसद परिसर में आमने-सामने BJP-कांग्रेस! पवन खेड़ा ने BJP के प्रदर्शन में घुसकर लगाए नारे

संसद परिसर में देखने को मिला दिलचस्प नजारा, भाजपा के प्रदर्शन में हुई कांग्रेस नेता की जोरदार एंट्री, आज संसद परिसर में बीजेपी के कई नेता सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन, बीजेपी के सभी नेता नारे लगा रहे थे कि राहुल गांधी 'शर्म करो..', इस दौरान अचानक कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनके बीच घुस गए और "अमित शाह शर्म करो..', 'अमित शाह सदन में आओ' के नारे लगाने लगे, जिससे मौके पर जमकर देखने को मिली सियासी नोकझोंक, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में मौजूद नहीं रहने को लेकर भी सवाल खड़े किए, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, वही मीडिया से बात करते हुए पवन खेड़ा ने कहा-  हमारी मांग वही है कि गृह मंत्री आए और चंदा चोरी और जो छात्रों पर अत्याचार हुआ उन सब पर बयान दें, पीएम मोदी माफी मांगे, लगातार विपक्ष पिछले 17-18 दिन से ये मांग कर रहा है लेकिन गृह मंत्री किसी वजह से डरे हुए हैं 


https://x.com/RakshitYadav25/status/2087090223994061062?s=20


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal