Kirodi Lal Meena on Sachin Pilot: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, दौसा के नांगल प्यारीवास में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सचिन पायलट और गुर्जर-मीणा एकता को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- मीणा और गुर्जर समाज मूल रूप से किसान कौम हैं और दोनों के बीच किसी तरह का नहीं होना चाहिए टकराव, गुर्जर और मीणा समाज राम-लक्ष्मण की जोड़ी की तरह हैं और आपस में लड़ने से दोनों ही समाजों का नुकसान होगा, मंत्री किरोड़ी मीणा ने आगे कहा- गुर्जर समाज को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि राजेश पायलट और सचिन पायलट को राजनीति में स्थापित करने में दौसा के मीणा समाज का रहा है बहुत बड़ा योगदान, वही गुर्जर समाज द्वारा अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की आकांक्षाओं पर बात करते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा- यदि आप अपने आदमी को मुख्यमंत्री बनाने की सोच रहे हैं, तो यह बात याद रखें कि यह 'राम' (मीणा समाज के सहयोग) के बिना संभव नहीं होगा, कौन मुख्यमंत्री बनता है और कौन प्रधानमंत्री बनता है, यह सब किस्मत और जनता के आशीर्वाद का है खेल, इसलिए राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए सामाजिक ताने-बाने को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए, सोशल मीडिया पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान तेजी से हो रहा है वायरल
सचिन पायलट, Sachin Pilot, किरोड़ी लाल मीणा, Kirodi Lal Meena, सचिन पायलट CM, सचिन पायलट मुख्यमंत्री, किरोड़ी लाल मीणा बयान, गुर्जर मीणा एकता, गुर्जर मीणा समाज, राजस्थान राजनीति, Rajasthan Politics, दौसा न्यूज़, Dausa News, राजस्थान कांग्रेस, Sachin Pilot News, Kirodi Lal Meena News










