PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जंतर-मंतर पर कर्म और रांची में जुल्म, ऐसा जुल्म मत कीजिए राहुल बाबा- सुधांशु त्रिवेदी

10 अगस्त 2026
साझा करें:
जंतर-मंतर पर कर्म और रांची में जुल्म, ऐसा जुल्म मत कीजिए राहुल बाबा- सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi I Rahul Gandhi I Ranchi Protest I Ranchi Student Protest I Paperleak I Jharkhand News I Political News I Breaking News I Politalks News I Congress I Bjp I 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- पूरा देश देख रहा है कि झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण, सम्मानजनक और अनुशासित तरीके से कर रहे हैं संघर्ष, वहां कोई अनजान स्रोत से ऑर्डर करके उन्हें नहीं खिला रहा है बढ़िया खाना, न ही उनके बैठने-खड़े होने के लिए  किए जा रहे हैं शानदार इंतजाम और न ही वहां है पिकनिक जैसा माहौल, वहां मामला नहीं है सिर्फ पेपर लीक का, सरकार के साथ मिलीभगत और सौदेबाजी करके दी जा रही थीं नौकरियां और सरकार उन्हें नियुक्ति पत्र कर रही थी जारी, लेकिन इतने गंभीर मुद्दे पर भी राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की सुनाई नहीं दे रही है आवाज, जो लोग राजस्थान के कोटा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक दहाड़ते और गरजते थे, वे रांची में चूं तक करते नहीं आ रहे हैं नजर, इससे पता चलता है कि उनका मकसद छात्रों के हितों की बात करना नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थ को है पूरा करना, राहुल गांधी को रांची के छात्रों की आवाज इसलिए सुनाई नहीं दे रही है, क्योंकि उनके बाईं ओर बहुत तेज आवाज वाले लगे हैं बाहरी ईयरफोन, सुधांशु त्रिवेदी ने आगे  शायरी के माध्यम राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि जंतर-मंतर पर कर्म और रांची में जुल्म, राहुल बाबा ऐसा जुल्म मत कीजिए

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal