PoliTalks News
बड़ी खबर

पांच राज्यों के एग्जिट पोल ने चौंकाया, क्या नतीजे भी करेंगे बड़ा उलटफेर?

30 अप्रैल 2026
साझा करें:
पांच राज्यों के एग्जिट पोल ने चौंकाया, क्या नतीजे भी करेंगे बड़ा उलटफेर?

मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुमान ने बढ़ाई सियासी हलचल, अब सभी की नजरें असली परिणामों पर—क्या जनता का फैसला बदलेगा पूरा खेल?

Exit Poll 2026: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के सभी चरण समाप्त हो चुके हैं. पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ. केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ 91.66 फ़ीसदी मतदान हुआ, जबकि 23 अप्रैल को पहले चरण में 93.19 फ़ीसदी मतदान हुआ था. कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 92.47 फ़ीसदी मतदान हुआ है, जो एक रिकॉर्ड है. 


पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल एवं पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे.


मतदान ख़त्म होने के साथ इन सभी विधानसभाओं के अलग-अलग एग्ज़िट पोल भी सामने आ गए हैं.


हालांकि एग्ज़िट पोल महज अनुमान होते हैं. इसके बावजूद जो एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, वे सभी चौंकाने वाले साबित हो रहे हैं. मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुमान ने सियासी हलचल बढ़ाने का काम किया है. अब सभी की नजरें असली परिणामों पर टिक गयी है. सवाल ये है कि क्या जनता का फैसला पूरा खेल बदल देगा?


पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल की कहानी अलग —


पश्चिम बंगाल को लेकर आए अलग-अलग एग्ज़िट पोल्स अलग-अलग कहानियां कह रहे हैं. 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की ज़रूरत 

है. 

पी-मार्क एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 177-187, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ़्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं.

चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.


तमिलनाडू में डीएमके आगे —

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां पर बहुमत का आंकड़ा 118 है.

पी-मार्क एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें दी गई हैं.

एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 92-110, एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32, टीवीके को 98-120 सीटें दी गई हैं.


पुडूचेरी में कांग्रेस बैकफुट पर —


हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है. 

एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है.


असम में बीजेपी को बढ़त —


असम में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. असम विधानसभा में 126 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है. 


एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

जेवीसी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 19-28 सीटें दी गई हैं.

पोल डायरी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं.


केरल में कांटे की टक्कर —


केरल विधानसभा की 140 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है.

एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में एलडीएफ को 49-62, यूडीएफ़ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ को 62-69, यूडीएफ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 70-75, बीजेपी गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में एलडीएफ को 55-65, यूडीएफ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.


एग्जिट पोल भले ही माहौल बना दें, लेकिन असली तस्वीर तो नतीजों के दिन ही साफ होती है. कई बार ये अनुमान सटीक बैठते हैं, तो कई बार पूरी तरह उलट भी जाते हैं. ऐसे में अंतिम फैसला मतदाताओं का होता है, जो तय करेगा कि एग्जिट पोल सही थे या फिर इस बार भी राजनीति ने सबको चौंका दिया.


Bengal I Tamil Nadu I Kerala I Assam I Puducherry I EXIT POLL 2026