राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इंदिरा गांधी होती तो भाजपा को बैन कर देती के बयान पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने साधा निशाना, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में दीया कुमारी ने कहा- अशोक गहलोत का बयान दर्शाता है कांग्रेस और उनकी नेता इंदिरा गांधी की सोच को, जिन्होंने घोषित किया था आपातकाल, उन्होंने सिर्फ राजनीतिक संस्थाओं पर नहीं हर संस्था पर उस समय लगाया था बैन, वह एक ऐसा समय था जिसे कोई नहीं भूलेगा, कोई कांग्रेस को माफ भी नहीं करेगा, जिस तरह उन्होंने देश में लगाया आपातकाल और जिस तरह उस समय उनका रहा व्यवहार, ये बात कोई नहीं भूलेगा और उन्हें भूलने भी नहीं देगा, जिस तरह उन्होंने देश पर किया राज उसे हम भुगत रहे हैं आज भी, विकास पर ध्यान नहीं देना, जातिवाद करना, गरीब को गरीब रखना ये सब उन्होंने किया, वो थी एक तानाशाह, आज प्रधानमंत्री मोदी जब से आए हैं तब से हमारे देश को बढा रहे हैं आगे, भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है गरीब से गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना, योजनाओं को पहुंचाना और देश को विकसित भारत बनाना
गहलोत के 'BJP बैन' वाले बयान पर बरसीं दीया कुमारी, कहा— 'कांग्रेस की सोच आपातकाल वाली'

Diya Kumari I Ashok Gehlot I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Breaking News I










