Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का सीएम भजनलाल पर बड़ा हमला, सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए उठाया बड़ा सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- एक तरफ आपकी सरकार हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों, युवाओं और छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज रही है तथा उनकी गिरफ्तारी पर हार्डकोर अपराधियों की तरह इनाम घोषित कर उनका भविष्य बर्बाद करने पर तुली है, दूसरी तरफ, प्रमोद शर्मा नामक व्यक्ति, जो स्वयं को आपका रिश्तेदार बताता है और जिसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, पिछले एक महीने से दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरा हुआ था, तो क्या आपकी सरकार और राजस्थान पुलिस को इसकी जानकारी थी ? यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और यदि नहीं थी तो क्यों नहीं? राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि क्या प्रभावशाली लोगों और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग कानून हैं, या कानून सबके लिए समान है ?
प्रमोद शर्मा को लेकर बेनीवाल का बड़ा आरोप, CM भजनलाल से मांगा जवाब, देखें पूरी खबर

'प्रमोद शर्मा पर राजस्थान पुलिस मेहरबान क्यों? जनता मांगे जवाब!' सांसद बेनीवाल का CM भजनलाल से सवाल








