PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कोटा में होने वाले छात्र सम्मेलन को लेकर Rahul Gandhi ने युवाओं से की ये बड़ी अपील, देखें क्या कहा?

15 जून 2026
साझा करें:
कोटा में होने वाले छात्र सम्मेलन को लेकर Rahul Gandhi ने युवाओं से की ये बड़ी अपील, देखें क्या कहा?

कोटा सम्मेलन से पहले राजस्थान के युवाओं से राहुल गांधी की भावुक अपील

Rahul Gandhi Big Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान, कांग्रेस के छात्र सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी ने राजस्थान के छात्रों से की अपील, NEET पेपर लीक को लेकर और  मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी करने जा रही है  छात्र सम्मेलन, इस आंदोलन में राहुल गांधी खुद उतरेंगे मोर्चे पर और 17 जून को कोटा से इसकी शुरुआत करते हुए 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में विशाल छात्र सम्मेलनों को  करेंगे संबोधित, वही कोटा में  छात्र सम्मेलन से पहले राहुल गांधी ने की बड़ी अपील, राहुल गांधी ने कहा- देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है, हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है, मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं, ग़ुस्से में हैं, पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है, इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा, छात्रों की गूंज, आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो, कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक, ये आपके भविष्य की लड़ाई है और मैं आपके साथ हूँ

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal