A सर्टिफिकेट के साथ ‘धुरंधर-2’ के टीजर को मिली अनुमति, जानें क्या होगी अक्षय खन्ना की भूमिका

full video temp (1200 x 650 px) (1) (1)
21 Jan 2026
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों जबर्दस्त चर्चा में है. फिल्म धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद दर्शक अब धुरंधर के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका टाइटल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रखा गया है. फिल्म का टीजर इसी हफ्ते रिलीज होगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 19 जनवरी को ही टीजर को सर्टिफिकेट दे दिया है. 1 मिनट 48 सैकंड के टीजर को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है. 'A' रेटिंग मिलने की वजह से इसे सिर्फ 18+ उम्र के लोग ही देख सकते हैं. टीजर छोटा रखा गया है ताकि फिल्म को लेकर सस्पेंस बना रहे. टीचर को सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही अब जल्द प्रमोशनल कैंपन शुरू होगा. https://www.youtube.com/watch?v=-eEGcZPn_BQ दर्शक कहां देख सकेंगे 'धुरंधर 2' का टीजर 'धुरंधर 2' का टीजर ऑनलाइन नहीं, बल्कि थिएटर में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के दौरान दिखाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक फिल्म धुरंधर-2 का टीचर फिल्म बॉर्डर-2 के थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा, ताकि सिनेमाघर में ही दर्शक फिल्म का टीचर देख सके. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग 'धुरंधर 2' के टीजर को देख सकें। ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पॉडकास्ट में मेनका गांधी की भाषा, बॉडी लैंग्वेज कोर्ट की अवमानना अक्षय खन्ना सीक्वल में भी नजर आएंगे, विक्की कौशल की होगी धमाकेदार एंट्री धुरंधर के सिक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में विक्की कौशल की धमाकेदार एंट्री होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ में मेजर विहान शेरगिल के किरदार में विक्की कौशल वापसी करने वाले हैं. वहीं, अक्षय खन्ना के भी कुछ सीन्स होंगे लेकिन वो सारे सिर्फ फ्लैशबैक सीन्स होंगे. धुरंधर 2' की घोषणा के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बैक टू बैक बड़ा धमाका फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि सारे रिकॉर्ड्स टूट गए हैं. धुरंधर ने भारत में नेट कलेक्शन 826.41 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1283.5 करोड़ के पार पहुंच गया है. अब सभी लोगों की नजरें सिक्वल धुरंधर 2 पर टिकी हुई है. सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी 'धुरंधर' का सीक्वल मार्च के लिए पहले ही अनाउंस हो चुका था. कयास लगाए गए कि पहली फिल्म की सक्सेस के बाद 'धुरंधर 2' की रिलीज को शायद टाला जाए, लेकिन अब फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है. यह हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और दुनिया भर में 1280 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.