अजमेर में हिंदुओं के चादर चढ़ाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने जताई आपत्ति, कहा- अपने बाप को ही कहो बाप

पुष्कर में जारी बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमान कथा में उमड़ा जनसैलाब, इस दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दुओं को सुनाई खरी-खरी, हिन्दुओं के दरगाह में जाकर चादर चढ़ाने की धीरेन्द्र शास्त्री ने की कड़ी आलोचना, तो ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में मठ की स्थापना की जताई इच्छा, शास्त्री ने कहा- ‘मेरी इच्छा है कि अजमेर में हो एक हिंदू मठ की स्थापना, जिससे यहां के लोग आएं हिंदू मठ में, अजमेर के हिंदू चादर चढ़ाने जाते हैं इससे मुझे है दिक्कत, किसी और मजहब में जन्म हुआ होता तो बिना फोटो के कर रहे होते पूजा, सनातन धर्म महान है इसमें महिलाएं पूज्य, हमारे यहां राम सीता नहीं बल्कि कहा जाता है सीताराम, अपने बाप को बाप कहो, दूसरों के बाप को क्यों बाप बना रहे हो’, आगे हिंदुओं को चेताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘अजमेर के हिन्दुओं अपने ग्रैंड फादर के यहां आया करो पुष्कर, जिसने भारत में जन्म लिया वो सब हैं सनातनी,’ इसी के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म अमर-अकबर-एंथनी का भी शास्त्री ने किया जिक्र, कहा- ‘फिल्म के अंत में पता चला कन्हैयालाल था तीनों का बाप’, तो मुस्लिमों को गाली देने का भी धीरेंद्र शास्त्री ने किया विरोध, कहा- ‘उन्हें गाली देने से नहीं हो सकता हिन्दुओं का महिमा मंडन,’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा का आज है तीसरा और आखिरी दिन

ये भी पढ़े: I-PAC की मदद से सीएम बनेंगे अखिलेश यादव !