PoliTalks News
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a

त्रिकोणीय दंगल में फंसी दिल्ली सीएम आतिशी, क्या निकाल पाएंगी कालकाजी सीट?

29 जनवरी 2025
साझा करें:
त्रिकोणीय दंगल में फंसी दिल्ली सीएम आतिशी, क्या निकाल पाएंगी कालकाजी सीट?

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों में प्रचार प्रसार तेज हो चला है. राज्य की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद सभी के भाग्य का फैसला होगा. दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट इस बार हाई प्रोफाइल सीटों पर आ गयी है क्योंकि यहां से वर्तमान सरकार की मुखिया सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही है. अरविंद केजरीवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद से उन्होंने ही शासन की बागड़ौर संभाल रखी है. कालकाजी सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की … Read more

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों में प्रचार प्रसार तेज हो चला है. राज्य की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद सभी के भाग्य का फैसला होगा. दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट इस बार हाई प्रोफाइल सीटों पर आ गयी है क्योंकि यहां से वर्तमान सरकार की मुखिया सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही है. अरविंद केजरीवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद से उन्होंने ही शासन की बागड़ौर संभाल रखी है. कालकाजी सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से अलका लांबा यहां चुनावी मैदान में हैं.

कालकाजी में 13 उम्मीदवार आमने-सामने

कालकाजी सीट से 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें आम आदमी पार्टी की ओर से आतिशी, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस की अलका लांबा, बसपा के प्रीतम सिंह के साथ कई छोटी-छोटी पार्टियों के अन्य उम्मीदवार और निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. कांग्रेस पार्टी का दावा है कि विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा. बीजेपी का दावा है कि उनकी सीट पर जंग केवल आप से है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी है और हैट्रिक लगाने की तैयारी में है. आतिशी दूसरी बार इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पिछली बार आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया था.

यह भी पढ़े: ‘आपका वोट कट गया है..’ कहीं आरोपों के भंवर में ‘प्रवेश’ तो नहीं कर रहे अरविंद केजरीवाल!

कालकाजी सीट का प्रोफाइल

कालकाजी विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली में स्थित है. कालकाजी सीट का गठन 2008 में परिसीमन के बाद किया गया था. कालकाली जी दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. कालका जी, बिजवासन, संगम विहार, अंबेडकर नगर, छतरपुर, देवली, तुगलकाबाद, पालम, बदरपुर और महरौली दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. यह बीजेपी का संसदीय क्षेत्र भी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में 1,06,743 मतदाता थे. इनमें से 59,157 मतदाता पुरुष और 47,583 महिला मतदाता थे.

कालकाजी सीट का चुनावी इतिहास

साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार आतिशी ने 11,393 वोटों के अंतर से यह सीट जीती थी. उन्हें 52.28% वोट शेयर के साथ 55,897 वोट मिले. आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को हराया था, जिन्हें 41.63% यानी 44,504 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा सिर्फ 4,965 वोटों (4.64%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. कुल वैध मतों की संख्या 1,96,794 थी.

2015 के चुनाव में AAP उम्मीदवार अवतार सिंह कालकाजी सीट से जीत हासिल की थी. उन्हें (51.7%) वोट शेयर के साथ 55,104 वोट मिले. भाजपा उम्मीदवार हरमीत सिंह कालका को 35,335 (33.16%) वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे. अवतार सिंह कालकाजी ने हरमीत सिंह कालका को 19,769 वोटों के अंतर से हराया था.

PoliTalks News - Authoritative News Portal