राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने किया बड़ा ऐलान, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने का किया ऐलान, पार्टी ने साफ किया है कि वह राजस्थान में अपने आधिकारिक और समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारेगी तथा जमीनी मुद्दों, जन अधिकारों और स्थानीय समस्याओं को बनाएगी चुनावी एजेंडा, पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जमील खान ने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सामने AIMIM के राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने का रखा था प्रस्ताव, जिसके बाद लिया गया यह फैसला, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि AIMIM की एंट्री से कई जिलों और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला हो सकता है त्रिकोणीय, जिससे बीजेपी और कांग्रेस के पारंपरिक समीकरण भी हो सकते हैं प्रभावित, पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप भी किया है तैयार, वही अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में AIMIM राजस्थान की राजनीति में कितना छोड़ पाती है असर
पंचायत चुनाव में ओवैसी की पार्टी का बड़ा फैसला, राजस्थान में पूरी ताकत से लड़ेगी AIMIM

राजस्थान में AIMIM का बड़ा दांव, पंचायत-निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान








