PoliTalks News
बड़ी खबर

सेवा संकल्प यात्रा में बेटियों का सम्मान, जगतपुरा में 50 से अधिक कन्याओं को मिला सुकन्या योजना का लाभ

28 सितंबर 2026
साझा करें:
सेवा संकल्प यात्रा में बेटियों का सम्मान, जगतपुरा में 50 से अधिक कन्याओं को मिला सुकन्या योजना का लाभ

जयपुर के जगतपुरा में सेवा संकल्प यात्रा के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 50 से अधिक कन्याओं के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाए गए.

जयपुर: सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत जयपुर के जगतपुरा में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में बालिकाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विभिन्न सामाजिक पहल पर जोर दिया गया.

वही कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों को विशेष रूप से बुलाकर 50 से अधिक कन्याओं के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाए गए. इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना और उनके परिवारों को बचत एवं निवेश के प्रति जागरूक करना रहा. इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षित तिवाड़ी  सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.


Jagatpura Kanya Pujan, Sukanya Samriddhi Yojana, Sukanya Samriddhi Account, Jaipur Kanya Pujan, Jagatpura Jaipur, Kanya Pujan Jaipur, Service Sankalp Yatra, Manju Sharma, Jaipur BJP, Rajasthan BJP, Girls Welfare Scheme, Sukanya Yojana Jaipur, Kanya Pujan Program, Rajasthan News, Jaipur News, BJP Rajasthan, Girls Financial Security, Sukanya Samriddhi Accounts

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal