कांग्रेस के ‘पीएम गायब’ पोस्टर पर विवाद, जवाब में बीजेपी का करारा तंज

poster war between bjp and congress
29 Apr 2025
कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी पर सोशल मीडिया पर की गयी पोस्ट पर मच रहा बवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा था निशाना, बिना सिर बिना पैर वाली एक तस्वीर में कैप्शन में लिखा है- जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब), कांग्रेस की इस पोस्ट को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी रहे थे अनुपस्थित, अब बीजेपी ने किया कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस को बताया 'पाकिस्तान का यार', सोशल मीडिया पर राहुल जैसी सफेद टीशर्ट पहने और गांधी टोपी लगाए व्यक्ति को पीठ पीछे चाकू लिए दिखाया गया है, इस फोटो को 'पाकिस्तान के यार' कैप्शन के साथ किया है जारी, बीजेपी के स्पोकपर्सन आरपी सिंह ने जारी किया है ये पोस्टर, इससे पहले कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए की थी पोस्टर वॉर की शुरूआत, आगामी समय में सोशल मीडिया पर हो रही इस जंग में आ सकती है आक्रामकता.