BSF जवान के अंतिम संस्कार को लेकर बढ़ा विवाद: बेनीवाल ने CM भजनलाल से की ये बड़ी मांग

hanuman beniwal big statement

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, BSF जवान के अंतिम संस्कार को लेकर बोले सांसद बेनीवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma , संज्ञान लेवे -बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साधूना निवासी व BSF के दिवंगत जवान नरेंद्र डूडी का अंतिम संस्कार BSF के प्रोटोकॉल के अनुसार करवाने व दिवंगत जवान के परिजनों की मांगो का सकारात्मक निस्तारण करवाने को लेकर स्थानीय लोग आंदोलित है, मुख्यमंत्री जी को हस्तक्षेप करते हुए तत्काल केंद्रीय गृह मंत्रालय व BSF के उच्च अधिकारियों से बात करनी चाहिए अन्यथा बड़ा आंदोलन इस मामले में हो सकता है, मैंने भी बीकानेर रेंज आईजी, बीकानेर जिला कलक्टर व BSF के उच्च अधिकारियों से पुन: दूरभाष पर इस मामले को लेकर वार्ता की है और शहीद के परिजनों की मंशा के अनुरूप मामले का निस्तारण करवाने को कहा है