Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किया बहुत बड़ा दावा, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि खुद कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी को हटाने की कर रही है तैयारी, नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा- कांग्रेस पार्टी के अंदर ही राहुल गांधी को हटाने की चल रही है चर्चा, क्योंकि वह पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने में नहीं हो पा रहे हैं सफल, राहुल गांधी अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई में लगे हैं, लगातार चुनाव हारने के कारण उनकी नेतृत्व की क्षमता पर खड़े होने लगे, राहुल गांधी इस समय अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की कर रहे हैं कोशिश, राहुल गांधी ने RSS और BJP पर हमला करते हुए कहा था कि इनका मुख्य उद्देश्य संविधान को करना है खत्म, बीजेपी भारत में सबको बराबर नहीं मानती, उनके इस बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी ने आज आरएसएस पर जो हमला किया है, वह वास्तव मे अपनी पार्टी के अंदरूनी कलह से ध्यान भटकाने के लिए है










