सीएम भजनलाल शर्मा ने अजित पवार के निधन पर जताया दुःख, कही ये बात

bhajanlal sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने NCP नेता अजित पवार के निधन पर जताया दुःख, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी की विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है, एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित जनसेवक के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, इस दुःख की घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएँ उनके परिजनों, समर्थकों के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल पवार परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का आज हुआ है निधन, 66 वर्षीय अजीत पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन के जरिए बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें पंचायत चुनाव के सिलसिले में चार सभाओं को संबोधित करना था, सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया और क्रैश हो गया