PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच CM भजनलाल का दिल्ली दौरा, सियासी अटकलें हुई तेज

05 अगस्त 2026
साझा करें:
मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच CM भजनलाल का दिल्ली दौरा, सियासी अटकलें हुई तेज

Bhajanlal Sharma I Delhi I Rajasthan I Bhajanlal Cabinet 

राजस्थान की इसयसत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रात 9:30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए होंगे रवाना, कल दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रीयों से सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे मुलाक़ात, वही सूत्रों के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी कर सकते है मुलाकात,  इस दौरान संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर कर सकते है चर्चा, वही सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर से प्रदेश की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी कई राज्यों में कर सकती है संगठन में कई अहम बदलाव, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हो सकते हैं संगठनात्मक बदलाव, वहीं राजस्थान को लेकर पिछले काफी समय से चल रही है चर्चा कि भजनलाल मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बड़े बदलाव, पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही भजनलाल मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकते हैं कुछ बड़े बदलाव, अभी सरकार में सीएम सहित हैं कुल 24 मंत्री, माना जा रहा है कि जिन विभागों में नहीं हुए संतोषजनक कार्य, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से किया जा सकता है बाहर, इतना ही नहीं पिछले कई महीनों से भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों की शिकायते पहुंची है पार्टी आलाकमान के पास, ऐसे में चर्चा है कि अब किस नेता को मिलेगी मंत्री की कुर्सी और किस नेता कि जाएगी कुर्सी? आने वाले कुछ दिनों में मिलेगा इसका जवाब

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal