राजस्थान के सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, सीएम भजनलाल के बयान पर कि मैं किसान हूं मैं जनता हूं किसान सिर्फ साल में 25-30 दिन खेत में काम करता है पर बोले डोटासरा, सोशल मीडिया पर डोटासरा ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल जी, आपका एफिडेविट बता रहा है कि आपके नाम कृषि भूमि का केवल 350 वर्ग मीटर का प्लाट है, यानि 1 बीघा जमीन भी नहीं, फिर आप कहां के किसान हो? और किसानों का मज़ाक बनाकर उनका अपमान कर रहे हों, डोटासरा ने आगे कहा- माननीय मुख्यमंत्री मेहरबानी करके खुद को किसान बताना और AC कमरों में बैठकर खेती-किसानी का हिसाब लगाना छोड़ दीजिए, एक मुख्यमंत्री का ये कहना कि “किसान सिर्फ साल में 25-30 दिन खेत में काम करता है” न सिर्फ अन्नदाता का अनादर व हास्यास्पद है, बल्कि खेती पर आपकी समझ एवं संवेदनहीनता को दर्शाता है, सालभर हर मौसम की मार झेलने वाला किसान खेत में कड़ी मेहनत, खून-पसीना और जज़्बात झोंकता है, उसके संघर्ष को 25-30 दिन से तोलना और अहंकार में मज़ाक बनाना शर्मनाक है, आपको अपने बयान के लिए किसानों से माफ़ी मांगनी चाहिए










