PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री के बेटे ने दी मुझे जान से मारने की सुपारी- राउत के बयान पर बोला शिंदे गुट- कितना घटिया हथकंडा

21 फ़रवरी 2023
साझा करें:
मुख्यमंत्री के बेटे ने दी मुझे जान से मारने की सुपारी- राउत के बयान पर बोला शिंदे गुट- कितना घटिया हथकंडा

उद्धव बालासाहेब ठाकरे वाली शिवसेना के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया अपनी जान को खतरा, राउत ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से खुद की जान को खतरा होने का लगाया आरोप, राउत ने अपने पत्र में कहा- ‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है सुपारी, मैंने उसी के संबंध में की है पुष्टि, मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर रहा हूं सूचित,’ संजय राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में लगाए हैं ये आरोप, जिसकी कॉपी गृह विभाग की जिम्मेदारी … Read more

उद्धव बालासाहेब ठाकरे वाली शिवसेना के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया अपनी जान को खतरा, राउत ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से खुद की जान को खतरा होने का लगाया आरोप, राउत ने अपने पत्र में कहा- ‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है सुपारी, मैंने उसी के संबंध में की है पुष्टि, मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर रहा हूं सूचित,’ संजय राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में लगाए हैं ये आरोप, जिसकी कॉपी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गई है, इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा- ‘शिकायत को लिया जाना चाहिए गम्भीरता से, दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नहीं है नियंत्रण, मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने की थी गोलीबारी, लेकिन नहीं की गई कोई कार्रवाई,’ वहीं शिंदे खेमे ने इसे बताया है घटिया हथकंडा, एमएलए संजय शिरसाट ने कहा- ‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए अपना रहे हैं घटिया हथकंडा, इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की होनी चाहिए गहन जांच, हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत अपनाते रहते हैं बहुत सारे हथकंडे, जिनमें नहीं होता है कोई तथ्य, मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी शुरू की जा सकती है जांच

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal