‘बाबा सिद्दिकी जैसा करेंगे हाल’- BJP नेता नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी

navneet rana

महाराष्ट्र की सियासत से जुडी खबर, एक बार फिर महाराष्ट्र की पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस के डायल 112 पर कॉल कर कहा कि नवनीत राणा का हाल बाबा सिद्दीकी जैसा किया जाएगा, यह धमकी ऐसे समय पर सामने आई है, जब कुछ दिन पहले नवनीत राणा ने बच्चों को जन्म देने से जुड़े एक बयान के कारण सुर्खियां बटोरी थीं, नवनीत राणा ने कहा था किहिंदुओं को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए, ताकि उन लोगों की साजिशों का मुकाबला किया जा सके जो बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, उनके इस बयान पर कई नेताओं ने तंज किया था, वही धमकी मिलने के बाद नवनीत राणा के निजी सुरक्षा सहायक सचिन सोनोने ने अमरावती के राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला किया है दर्ज, पुलिस का कहना है कि धमकी भरे कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है और कॉल करने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.वहीं सुरक्षा के मद्देनजर नवनीत राणा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है