कार्तिकेय शर्मा की जीवनी (Kartikeya Sharma Biography in Hindi)
Kartikeya Sharma Latest News - कार्तिकेय शर्मा हरियाणा से राज्यसभा सांसद और देश के प्रमुख मीडिया उद्यमी हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय ने राजनीति में आने से पहले मीडिया और कारोबारी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. वह आईटीवी मीडिया नेटवर्क के संस्थापक हैं, जिसके अंतर्गत इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स और समाचार पत्र आज समाज जैसे मीडिया संस्थान संचालित होते हैं. वर्ष 2022 में उन्होंने हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को कड़े मुकाबले में हराकर संसद के उच्च सदन में प्रवेश किया. राज्यसभा के इस चुनाव में उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त रहा. इस लेख में हम आपको कार्तिकेय शर्मा के जीवन परिचय (Kartikeya Sharma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
कार्तिकेय शर्मा जन्म और परिवार (Kartikeya Sharma Birth & Family)
कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) का जन्म 14 मई 1981 को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री विनोद शर्मा (Shri Venod Sharma) और माता का नाम श्रीमती शक्ति रानी शर्मा (Shrimati Shakti Rani Sharma) हैं. उनके माता और पिता दोनों राजनीति से जुड़े रहे है.
कार्तिकेय शर्मा का विवाह 22 नवंबर 2011 को श्रीमती ऐश्वर्या पंडित (Shrimati Aishwarya Pandit) से हुआ था. उनकी पत्नी पेशे से एक लेखिका और प्रोफेसर हैं, जो कांग्रेस के राजनीतिज्ञ कुलदीप शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष की बेटी हैं. उनके दो संतान है, एक बेटा और एक बेटी.
कार्तिकेय शर्मा पर 3 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : मकान नंबर 118ए, मॉडल टाउन, तहसील अंबाला, जिला अंबाला, हरियाणा 134003
वर्तमान पता : 15, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली 110001
दूरभाष: 011-23381229, 23792677
कार्तिकेय शर्मा की शिक्षा (Kartikeya Sharma Education)
कार्तिकेय शर्मा ने किंग्स कॉलेज, लंदन विश्वविद्यालय, लंदन, यूके से बीएससी (बिजनेस मैनेजमेंट) किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
कार्तिकेय शर्मा का शुरुआती जीवन (Kartikeya Sharma Early Life)
लंदन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक करने के बाद कार्तिकेय शर्मा ने बिजनेस में भाग्य आजमाया. वर्ष 2007 में शर्मा ने आईटीवी मीडिया की स्थापना की. उन्होंने इंडिया न्यूज के तहत क्षेत्रीय टीवी चैनलों की एक श्रृंखला शुरू की. वर्ष 2015 तक उन्होंने इंडिया न्यूज के पांच क्षेत्रीय चैनलों का प्रबंधन किया जो हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड को कवर करते थे. बाद में, शर्मा ने आईटीवी मीडिया के माध्यम से अंग्रेजी भाषा के समाचार चैनल न्यूज़एक्स का अधिग्रहण किया. उन्होंने अंग्रेजी भाषा के रविवार के समाचार पत्र द संडे गार्जियन और हिंदी भाषा के दैनिक समाचार पत्र आज समाज के अधिग्रहण के साथ प्रिंट मीडिया में प्रवेश किया. वे न्यूज़ वायर सर्विसेज, एक भारतीय टीवी समाचार वायर सेवा, से भी जुड़े रहे हैं.
न केवल मीडिया के क्षेत्र में, बल्कि होटल उद्योग में भी उन्होंने इंट्री ली. वे पिकाडिली होटल्स के मालिक हैं, जो हयात के साथ मिलकर दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कई संपत्तियों का स्वामित्व रखते हैं. 2015 में, शर्मा ने प्रो रेसलिंग लीग चलाने वाली कंपनी स्पोर्टी सॉल्यूशनज़ के सीईओ आशीष चड्ढा के साथ प्रो स्पोर्टिफाई की स्थापना की.
कार्तिकेय शर्मा राजनीतिक करियर (Kartikeya Sharma Political Career)
हरियाणा से राज्यसभा सदस्य व पेशे से बिजनेसमैन रहे कार्तिकेय शर्मा राज्य राजनीतिक परिवार से आते है. उनके पिता भी सक्रिय राजनीति में थे. उनके पिता विनोद शर्मा पूर्व में कांग्रेस के सदस्य थे. अपने समय में उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ में हुआ करती थी. पहली बार वे वर्ष 1980 में पंजाब के बनूर से विधायक चुने गए, फिर 1992 से 1998 तक राज्यसभा में सांसद रहे. इसके बाद वर्ष 2005 से लेकर 2014 तक हरियाणा के अंबाला शहर से विधायक चुने जाते रहे. कार्तिकेय शर्मा के पिता विनोद शर्मा करीब 40 वर्षों तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से जुड़े रहे. हालांकि बाद के वर्षो में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने के कारण पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था. पिता की तरह उनकी माता शक्ति रानी शर्मा भी राजनीति में सक्रिय हैं. वह अंबाला नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं और वर्ष 2024 में हरियाणा की कालका विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गईं.
कार्तिकेय शर्मा का राजनीतिक सफर हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के साथ शुरू हुआ. हालांकि उनके पिता विनोद शर्मा पहले से ही राजनीति में प्रभावशाली स्थान रखते थे, लेकिन कार्तिकेय ने अपनी पहचान मुख्य रूप से मीडिया और कारोबारी क्षेत्र में बनाई थी. वर्ष 2022 में उन्होंने राज्यसभा चुनाव के जरिए सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया. जून 2022 में हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ. इस चुनाव में भाजपा ने कृष्ण लाल पंवार को अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अजय माकन मैदान में थे. इसी दौरान कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. उन्हें भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त था.
हालांकि कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था पर बेहद कड़े मुकाबले में उन्हें जीत हासिल हो गई. इस जीत में उन्हें भाजपा का समर्थन रहा. इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद भी उनकी जीत एक भाजपा के राज्यसभा सदस्य के तौर पर हुई. 2 अगस्त 2022 को कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया. इस जीत के साथ ही उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया. वर्तमान में, कार्तिकेय शर्मा हरियाणा से राज्यसभा के निर्दलीय सांसद हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल अगस्त 2022 से अगस्त 2028 तक निर्धारित है.
कार्तिकेय शर्मा की संपत्ति (Kartikeya Sharma Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार कार्तिकेय शर्मा की कुल संपत्ति 390.63 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 29.75 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको कार्तिकेय शर्मा जीवनी (Kartikeya Sharma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













