राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा को सौंपा ज्ञापन, हालही में समपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच करने और उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- सबूतों के साथ पुलिस महानिदेशक को दिया है ज्ञापन, एक एक मामले पर की है बात, डीजीपी से साफ कहा है कि जो रवैया पुलिस का रहा है निकाय चुनाव में, यदि वही रवैया पंचायत चुनाव में रहा तो मजबूरन लोगों को कानून लेना पड़ेगा हाथ में, इसकी जिम्मेदारी होगी पुलिस महानिदेशक की, प्रदेश में ऐसा माहौल पैदा नहीं किया जाना चाहिए कि जंतर मंतर की तरह यहां भी आक्रोश को दबाने के लिए पेलेट गन का करना पड़े इस्तेमाल, जिस तरह से निकाय चुनाव में सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर की है गुंडागर्दी और तानाशाही, पार्षदों को डराने का किया है काम, उन सबके सबूत हमने दिए हैं डीजीपी को, वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- पूरे प्रदेश ने देखा है कि निकाय चुनाव में जिस पुलिस का काम होता है कानून व्यवस्था बनाए रखने का, वह पार्षद पकड़ने का कर रही है थी काम, कांग्रेस ने इसकी शिकायत सबूतों के साथ दी है पुलिस महानिदेशक को, 70 साल के इतिहास में है यह पहला मौका, जब पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने का किया जा रहा है काम, पुलिस पार्षद पकड़ने की मशीन कभी नहीं रही, लेकिन इस बार जो पुलिस को दिया गया टास्क, उससे पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में पुलिस की हुई किरकिरी, भाजपा ने जो तांडव मचाया है निकाय चुनाव में, उसका जवाब पंचायत चुनाव में देगी जनता
डोटासरा-जूली ने DGP को सौंपा ज्ञापन, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कही ये बडी बात

Govind Singh Dotasara I Tikaram Jully I Rajiv Kumar I Nikay Chunav I Panchayat Chunav I Panchayat Election I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Rajasthan Police I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









