धर्मेंद्र यादव की जीवनी (Dharmendra Yadav Biography in Hindi)
Dharmendra Yadav Latest News - धर्मेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से आते हैं. वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं. वही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके चचेरे भाई हैं. तीन बार संसद सदस्य रहे धर्मेंद्र यादव वर्ष 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में आज़मगढ़ सीट से जीत हासिल हुई हैं. इस जीत के साथ वे चौथी बार सांसद चुने गए हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान सांसद व भोजपुरी फिल्म के कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को डेढ़ लाख से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित करके यह सीट जीती हैं. इस लेख में हम आपको धर्मेंद्र यादव के जीवन परिचय (Dharmendra Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
धर्मेंद्र यादव जन्म और परिवार (Dharmendra Yadav Birth & Family)
धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) का जन्म 3 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई में हुआ था. उनके पिता का नाम अभय राम सिंह यादव (Abhay Ram Singh Yadav) और माता का नाम जय देवी (Jay Devi) हैं.
उनके पिता अभय राम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और शिवपाल सिंह यादव के बड़े भाई हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आदित्य यादव, अक्षय यादव धर्मेंद्र के चचेरे भाई हैं. उनके चचेरे भाई अखिलेश यादव जहाँ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं वही आदित्य यादव, अक्षय यादव वर्त्तमान में एमपी हैं.
धर्मेंद्र यादव का विवाह 12 फरवरी 2010 को नीलम यादव (Neelam Yadav) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं.
धर्मेंद्र यादव हिन्दू है, जबकि जाति से यादव (OBC) हैं.
उनपर 4आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
धर्मेंद्र यादव की शिक्षा (Dharmendra Yadav Education)
धर्मेंद्र यादव ने वर्ष 2002 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी किया और फिर वर्ष 2004 में यही से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एमए) किया.
धर्मेंद्र यादव राजनीतिक करियर (Dharmendra Yadav Political Career)
धर्मेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से हैं. धर्मेंद्र यादव कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे. यादव वर्ष 2003 में सैफई में समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बने. इसके बाद वे वर्ष 2004 में मैनपुरी से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए. अगर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यह सीट समाजवादी पार्टी के लिए सबसे सुरक्षित और मजबूत गढ़ मानी जाती है. इस सीट का सपा और मुलायम परिवार के साथ बहुत गहरा और भावनात्मक संबंध है, क्योंकि 1996 के बाद से यहां हमेशा समाजवादी पार्टी ही जीतती आ रही है. यहाँ से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पांच बार जीत चुके हैं वही वर्तमान में डिंपल यादव यहाँ से संसद सदस्य हैं.
इसके बाद धर्मेंद्र यादव वर्ष 2009 में हुए 15वीं लोकसभा और 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए बदायूं से लगातार दो कार्यकालों के लिए निर्वाचित हुए, पर 2019 के लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव को बदायूं सीट पर भाजपा के संघमित्रा मौर्य से लगभग 18,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद धर्मेंद्र जून 2022 में आज़मगढ़ उपचुनाव में खड़े हुए और यहाँ से भी भाजपा के दिनेश लाल यादव " निरहुआ " से लगभग 8,600 वोटों से हार गए.
वर्ष 2019 और 2022 की हार के बाद समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में धर्मेंद्र यादव को 'आज़मगढ़ लोकसभा सीट' के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. आज़मगढ़ सीट भी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता हैं. इस सीट से सपा के प्रत्याशी अब तक पांच बार विजयी रहे हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के प्रभाव वाले महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था और इसका फायदा धर्मेंद्र यादव को आसान जीत के तौर पर मिला. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव को कुल 5,08,239 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान संसद सदस्य दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को 3,47,204 मत हासिल हुए. वही तीसरे स्थान पर रहे बसपा के मशहोद सबीहा अंसारी को 1,79,839 मत हासिल हुए. इस बार के लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव को 1,61,035 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, धर्मेंद्र यादव आज़मगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
धर्मेंद्र यादव की संपत्ति (Dharmendra Yadav Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार धर्मेंद्र यादव की कुल संपत्ति 13.50 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको धर्मेंद्र यादव जीवनी (Dharmendra Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












