संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल हुआ पारित, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा पेश किए गए इस संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य है देश की प्रतियोगी और सरकारी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता लाना और नकल माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना, इस नए कानून के तहत संगठित रूप से पेपर लीक करने या परीक्षा में धांधली करने वाले दोषियों के खिलाफ की जाएगी बेहद सख्त कार्रवाई, जिसमें 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है शामिल, इसके अलावा परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए इन मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए मात्र 3 महीने के भीतर की जाएगी पूरी, बता दें आज इस बिल पर चर्चा के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर की जोरदार नारेबाजी और इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री के सीधे बयान की मांग की, विपक्ष के इस जबरदस्त गतिरोध, हंगामे और आसन के सामने आकर किए जा रहे प्रदर्शन के बावजूद, सरकार ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को ध्वनि मत से करा लिया पारित
लोकसभा में 'एंटी पेपर लीक बिल' पास, विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ध्वनिमत से हुआ मतदान

Jitendra Singh I Lok Sabha I Anti Paper Leak Bill I Om Birla I Speaker Om Birla I Speaker Birla I Breaking News I Politalks News I









